- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Hardik pandyas captaincy is ego driven and quite bravado Says ab de villiers
अहंकार से भरी कप्तानी... हार्दिक पांड्या पर फूटा एबी डिविलियर्स का गुस्सा
अपने यूट्यूब चैनल पर डिविलियर्स ने हार्दिक पांड्या की गलतियों को गिनवाया है और साथ ही उन्हें एक अच्छा कप्तान बनने के लिए सलाह भी दी है
Published On May 10, 2024, 08:05 PM IST
Last UpdatedMay 10, 2024, 08:05 PM IST
(Image credit- IPL Twitter)
आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. नए कप्तान हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस की टीम ने इस सीजन काफी निराश किया. मुंबई के खराब प्रदर्शन के बाद हार्दिक पांड्या निशाने पर हैं. पूर्व क्रिकेटर एबी डिवीलियर्स ने हार्दिक पांड्या को अहंकारी कप्तान बताते हुए जमकर निशाना साधा है.
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स का मानना है कि हार्दिक पंड्या की कप्तानी ‘अहंकार से प्रेरित’ है और उनकी शांतचित रहने की शैली वास्तविक नहीं लगती है. टीम के अधिक अनुभवी खिलाड़ी उनकी झूठी बहादुरी को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं. बेहद सफल रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में पंड्या का पहला कार्यकाल किसी बुरे सपने तरह रहा है। पांच की चैम्पियन टीम मौजूदा सत्र में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बनी. इससे भी बुरी बात यह है कि मुंबई इंडियंस के प्रशंसकों को रोहित से कप्तानी वापस लेने का फैसला पसंद नहीं आया। हर मैच में पंड्या का मजाक उड़ाया गया.
अपने यूट्यूब चैनल पर डिविलियर्स ने हार्दिक पांड्या की गलतियों को गिनवाया है और साथ ही उन्हें एक अच्छा कप्तान बनने के लिए सलाह भी दी है. उन्होंने कहा, मुंबई के लिए यह सीजन बहुत निराशाजनक रहा है. मैंने नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई करने के लिए उनका समर्थन किया, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
अहंकार से प्रेरित है हार्दिक की कप्तानी: डिविलियर्स
उन्होंने आगे कहा, हार्दिक पंड्या की कप्तानी शैली काफी बहादुरी भरी है, मगर यह एक तरह से अहंकार से प्रेरित है. मुझे नहीं लगता कि वह मैदान पर जिस तरह से चलते हैं वह हमेशा वास्तविक होता है, मगर उन्होंने तय कर लिया है कि उनकी कप्तानी का तरीका यही है. डिविलियर्स ने कहा, हार्दिक पांड्या खुद को धोनी जैसा कूल और कंपोज समझते हैं, लेकिन वास्तविक में ऐसा नहीं है. जब आप युवा गुजरात टाइटन्स टीम की इस तरह से कप्तानी करते हैं तो वह यह काम करता है. लेकिन जब आप रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे कई अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खेलते हैं जो लंबे समय से खेल रहे हैं, तो वहां इस तरह की कप्तानी काम नहीं कर सकती है.