सरप्राइज गिफ्ट में कार मिलने के बाद अब ये चाहते हैं हार्दिक पांड्या के पिता

हार्दिक पांड्या ने पिता को गिफ्ट में दी थी जीप कंपास

Edited By : Anoop Dev Singh |Aug 19, 2017, 06:22 PM IST

Published On Aug 19, 2017, 06:22 PM IST

Last UpdatedAug 19, 2017, 06:22 PM IST

हार्दिक पांड्या © Getty Images
हार्दिक पांड्या © Getty Images

श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट शतक लगाने के बाद टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपने पिता को ऐसा तोहफा दिया था जिससे वो हैरान रह गए थे। हार्दिक पांड्या ने अपने पिता को लाल रंग की जीप कंपास कार दी थी। अपने बेटे से मिले इस सरप्राइज गिफ्ट को देखकर पिता हिमांशु पांड्या चौंक गए थे। कार मिलने के बाद अब हार्दिक पांड्या के पिता चाहते हैं कि उनकी स्पेशल कार का नंबर भी खास हो। दरअसल हिमांशु पांड्या चाहते हैं कि उन्हें बढ़ते क्रम में कार का नंबर मिले। जैसे कि 2425, 2526 और 5152।

बेटे से कार मिलने के बाद हार्दिक के पिता ने कश्मीर टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘ये हमारी छठी कार है, हमारी पुरानी दो कार नहीं है लेकिन मौजूदा वक्त में हमारे पास चार कार हैं। मैं अपने परिवार के साथ अहमदाबाद गया था जहां मुझे जीप कंपास कार पसंद आई थी। लाल मेरा पसंदीदा रंग है और मैंने वहां इसके बारे में बात भी की। इसके बाद सेल्समैन ने मुझे कार की चाबियां पकड़ा दी और कहा कि ये कार अब आपकी है। इससे पहले मैं कुछ समझ पाता उसी दौरान हार्दिक का श्रीलंका से वीडियो कॉल आ गया और उसने कहा कि पापा ये कार मैंने आपके लिए खरीदी है।’ श्रीलंका के खिलाफ धोनी दिखाएंगे बल्ले का दम, नेट्स पर जमकर की प्रैक्टिस

हार्दिक पांड्या ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया और उन्होंने टेस्ट क्रिकेट का शानदार आगाज किया। हार्दिक पांड्या ने इसका पूरा श्रेय अपने पिता हिमांशु पांड्या को दिया है। हार्दिक ने अपने पिता को कार सौंपते हुए वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, ”पिता के चेहरे पर वो भाव देखकर काफी खुशी हुई। मैं इन्हें हमेशा खुश देखना चाहता हूं और मैं चाहता हूं कि इन्हें जीवन में हर खुशी मिले। मेरे पिता ने ही मुझे यहां तक पहुंचाया है। मेरे और भाई क्रुणाल के लिए उन्होंने बहुत कुछ किया है। पिताजी को सरप्राइज देकर मैं थोड़ा भावुक हूं, मेरे वहां ना होने पर मां और भाई वैभव ने इस सरप्राइज का इंतजाम किया।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

Editor's Pick