- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Hardik Pandya’s Gymkhana Membership Cancelled
हार्दिक पांड्या को एक और झटका, जिमखाना क्लब ने सदस्यता छीनी
मुंबई के जिमखाना क्लब ने टीवी शो विवाद के बाद हार्दिक पांड्या की मानद सदस्यता रद्द की।
Published On Jan 15, 2019, 02:14 PM IST
Last UpdatedJan 15, 2019, 02:14 PM IST
Hardik Pandya (Getty Images)
खार जिमखाना के मानद् महासचिव गौरव कपाड़िया ने प्रेस ट्रस्ट को बताया, ‘‘हार्दिक पांड्या को अक्टूबर 2018 में तीन साल की मानद सदस्यता दी गई थी लेकिन क्लब की मैनेजमेंट समिति ने सोमवार की शाम को इसे वापिस लेने का फैसला किया।’’
उन्होंने बताया कि इस तरह की सदस्यता खिलाड़ियों को दी जाती है। 1875 में बना मुंबई का जिमखाना क्लब भारत के सबसे पुराने स्पोर्ट्स क्लब में से एक हैं।
ये भी पढ़ें:अभूतपूर्व बल्लेबाज हैं रोहित शर्मा: सौरव गांगुली
बोर्ड के सस्पेंड किए जाने के बाद पांड्या और राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल रहे। साथ ही ये दोनों खिलाड़ी न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम का हिस्सा भी नहीं होंगे। पांड्या और राहुल की जगह विजय शंकर और शुभमन गिल को भारतीय टीम में मौका मिला है।
(पीटीआई)
मुंबई के खार जिमखाना क्लब ने भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या की मानद सदस्यता रद्द कर दी है। एक टीवी शो पर महिलीओं के बारे में अश्लील बयानबाजी करने के लिए बीसीसीआई ने पांड्या और केएल राहुल को जांच पूरी होने तक सभी फॉर्मेट से सस्पेंड कर दिया है। जिसके बाद क्लब ने ये फैसला सुनाया।
ये भी पढ़ें: VIDEO: रविंद्र जडेजा का शानदार थ्रो, ख्वाजा को लौटना पड़ा पवेलियन