- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Haris Sohail in line to replace injured Babar Azam for Scotland T-20
स्कॉटलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए पाक टीम में बाबर की जगह सोहेल
मध्यक्रम के बल्लेबाज बाबर आजम इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बेन स्टोक्स की गेंद पर चोटिल हो गए थे।
Published On Jun 03, 2018, 10:29 PM IST
Last UpdatedJun 03, 2018, 10:29 PM IST
Haris Sohail © AFP (File Photo)
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की नेशनल सेलेक्शन कमिटी ने आगामी स्कॉटलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए मध्यक्रम के चोटिल बल्लेबाज बाबर आजम की जगह हैरिस सोहेल को टीम में शामिल करने का फैसला किया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/sarfraz-ahmed-saysthe-way-we-came-back-at-malahide-and-lords-im-proud-of-my-team-718020″][/link-to-post]
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार के मुताबिक इंजमाम उल हक की अध्यक्षता वाली सेलेक्शन कमेटी हैरिस सोहेल को स्कॉटलैंड के खिलाफ टीम में शामिल करने के लिए सहमत हो गई है लेकिन अभी पीसीबी चेयरमैन नजम सेठी का इस नाम पर मुहर लगना बाकी है। इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी।
दाएं हाथ के बल्लेबाज आजम को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बेन स्टोक्स की एक गेंद उनके हाथ पर लग गई थी जिसके बाद वह बाहर हो गए थे। पाकिस्तान की टीम स्कॉटलैंड के खिलाफ 12 और 13 जून को दो टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी।
29 साल के सोहेल ने अब तक 7 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 104.22 की स्ट्राइक रेट से कुल 74 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 30 रन रहा है। इस बल्लेबाज ने पांच टेस्ट और 24 वनडे इंटरनेशनल मैच खेला है।
वनडे में सोहेल के नाम 887 रन दर्ज है जिसमें 9 अर्धशतक शामिल है। वनडे में उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 89 रन रहा है। टेस्ट मैचों में हैरिस ने दो अर्धशतकों के साथ 328 रन बनाए हैं। सोहैल ने पार्टटाइम गेंदबाजी कर टेस्ट में पांच जबकि वनडे में 10 विकेट भी लिए हैं।