दीप्ति शर्मा के मांकडिंग पर फिर बोलीं हरमनप्रीत कौर, विवाद को पीछे छोड़ने का समय, नियम से...

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान ने कहा, हम पिछले कुछ मैचों से इन बातों पर ध्यान दे रहे थे, वह क्रीज से काफी आगे निकल जा रही थी और अनुचित लाभ उठा रही थी, यह दीप्ति की जागरूकता थी.

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 30, 2022, 04:37 PM IST

Published On Sep 30, 2022, 04:37 PM IST

Last UpdatedSep 30, 2022, 04:37 PM IST

Harmanpreet Kaur deepti sharma

सिलहट. महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दीप्ति शर्मा के मांकडिंग पर एक बार फिर जवाब दिया है. हरमनप्रीत कौर ने शुक्रवार को कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच में चार्ली डीन को रन आउट करना भारतीय टीम की योजनाओं का हिस्सा नहीं था, लेकिन यह खेल के नियमों के तहत था।

भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने इंग्लैंड की बल्लेबाज चार्ली डीन को गेंद फेंकने से पहले क्रीज से बाहर निकल जाने पर रन आउट कर दिया था। इस तरह से रन आउट करना वैध माना जाता है लेकिन इसे खेल भावना नहीं माना जाता।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

महिला एशिया कप से पहले हरमनप्रीत ने दीप्ति का समर्थन करते हुए कहा कि अब इस विवाद को पीछे छोड़ने का समय है। उन्होंने कहा, ‘‘हम पिछले कुछ मैचों से इन बातों पर ध्यान दे रहे थे। वह क्रीज से काफी आगे निकल जा रही थी और अनुचित लाभ उठा रही थी, यह दीप्ति की जागरूकता थी (कि उसने रन आउट किया।)।

भारतीय कप्तान ने कहा, यह योजना का हिस्सा नहीं था लेकिन हर कोई वहां मैच जीतने के लिए खेल रहा था। जब भी आप मैदान पर होते हैं तो आप किसी भी कीमत पर जीतना चाहते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस तरह से आउट करना नियमों के तहत था। हमें इसे पीछे छोड़कर आगे बढ़ना होगा। महिला एशिया कप के अपने पहले मैच में शनिवार को भारत का सामना श्रीलंका से होगा.

कम अनुभवी खिलाड़ियों को अधिक मौका देने का संकेत: 

भारत महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने संकेत दिया है कि शनिवार से यहां शुरू होने वाले महिला एशिया कप में कम अनुभवी खिलाड़ियों को खेलने का अधिक मौका दिया जाएगा क्योंकि टीम अगले साल की शुरुआत में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी कर रही है। डी हेमलता और किरण नवगिरे को इंग्लैंड में पिछली श्रृंखला में आजमाया गया था लेकिन वे प्रभाव नहीं डाल सके। जेमिमा रोड्रिग्स कलाई की चोट से उबर चुकी हैं जिसके कारण वह इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला से बाहर हो गई थीं और उनके शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलने की उम्मीद है।

इंग्लैंड में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा पर भी नजरें रहेंगी। टीम हालांकि एकदिवसीय श्रृंखला में इंग्लैंड को 3-0 से हराकर बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ टूर्नामेंट में उतरेगी।

हरमनप्रीत ने कहा, ‘‘विश्व कप से पहले बहुत सारे टी20 मैच खेलने हैं। जिन खिलाड़ियों को पर्याप्त मौके नहीं मिले हैं उन्हें विश्व कप से पहले मैच में खेलने का मौका मिल सकता है। ऐसे कई क्षेत्र हैं जिन पर हम काम कर सकते हैं। हम यह देखने जा रहे हैं कि पहले छह ओवरों में किसी और को मौका मिल सकता है या नहीं और खिलाड़ियों को बीच के ओवरों और डेथ ओवरों में भी आजमाया जा सकता है।’’उन्होंने कहा, ‘‘गेंदबाजी में भी हमें सही टीम संयोजन के लिए प्रयास करने की जरूरत है। जेमिमा ठीक है, उसने आज नेट में बल्लेबाजी की।’’टी20 विश्व कप अगले साल फरवरी में दक्षिण अफ्रीका में खेला जाएगा।

हरमनप्रीत ने फॉर्म में वापसी के लिए 18 वर्षीय शेफाली का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा, ‘‘वह नेट पर काफी अच्छा कर रही है। कभी-कभी आप उस फॉर्म को मैच के दौरान नहीं दोहरा पाते। आपको क्रीज पर कुछ समय बिताने की जरूरत है और मुझे यकीन है कि वह अपनी फॉर्म वापस हासिल कर लेगी। उसके लिए एशिया कप एक शानदार मंच होगा।’’ भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘हम उसे आत्मविश्वास वापस हासिल करने के लिए पर्याप्त मैच देने की कोशिश करेंगे

इनपुट- पीटीआई भाषा

Editor's Pick