• Home
  • News
  • harmanpreet kaur breaks rohit sharma record becomes indian player with most t20 world cup appearances

हरमनप्रीत कौर ने तोड़ा रोहित शर्मा का 'महारिकॉर्ड', ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के पहले मैच में उतरते ही भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रोहित शर्मा का बड़ा कीर्तिमान ध्वस्त कर दिया. वो टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाली क्रिकेटर बन गई हैं.

Edited By : Bhaskar Tiwari |Jun 14, 2026, 08:19 PM IST

Published On Jun 14, 2026, 08:19 PM IST

Last UpdatedJun 14, 2026, 08:19 PM IST

महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारत अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेल रही हैं. जिसमें मैदान पर उतरते ही कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा है. हरमन भारत के लिए टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इसके पहले ये कीर्तिमान रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर के पास संयुक्त तौर पर था. जिसको भारतीय महिला टीम की कप्तान ने तोड़ दिया है.

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने साल 2009 में पहली बार टी20 विश्व कप खेला था. जिसके बाद वो लगातार हर टी20 वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा रही है. इस बार हरमन का ये 10वां टी20 विश्व कप है. वहीं भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के लिए 9 वर्ल्ड कप खेले हैं. हिटमैन ने टी20 विश्व कप 2024 में खिताब जीतने के बाद इस प्रारुप से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था. वहीं हरमन अभी टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आए रही हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत के लिए हरमन का टी20 विश्व कप

2009

2010

2012

2014

2016

2018

2020

2023

2024

2026 (जिसमें हरमन भारतीय टीम की कप्तानी कर रही हैं).

भारत ने फिर नहीं मिलाया हाथ

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टी20 विश्व कप 2026 के पहले मैच में पाकिस्तान के कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया. जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद से दोनों देशों की क्रिकेट टीमों ने टॉस और मैच के बाद ‘हाथ नहीं मिलाने’ की नीति अपनाई हुई है. इसकी शुरुआत दुबई में हुए एशिया कप के दौरान भारत के पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने की थी जिन्हें अब कप्तानी से हटा दिया गया है.

Editor's Pick