• Home
  • News
  • Harmanpreet Kaur: Can not depend on one or two players; Will have to perform as a Team

एक-दो खिलाड़ियों के दम पर नहीं जीत सकते विश्व कप : हरमनप्रीत कौर

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने खिलाड़ियों से आगामी टी20 विश्व कप में बतौर टीम खेलने की अपील की।

Edited By : Press Trust of India |Feb 20, 2020, 03:22 PM IST

Published On Feb 20, 2020, 03:22 PM IST

Last UpdatedFeb 20, 2020, 03:22 PM IST

हरमनप्रीत कौर (IANS)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा है कि उनकी टीम को टी20 विश्व कप में एक या दो खिलाड़ियों पर निर्भर रहने की बजाय एक टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। भारत अब तक छह बार हुए इस टूर्नामेंट में फाइनल तक नहीं पहुंच सका है। दो साल पहले भारतीय टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी।

हरमनप्रीत ने कहा, ‘‘एक टीम के रूप में अच्छा खेलने के लिए आपको तालमेल में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। पिछले टूर्नामेंटों से हमने सीखा है कि एक या दो खिलाड़ियों पर ही जीत के लिए निर्भर नहीं रहा जा सकता।’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारतीय टीम रन बनाने के लिए हरमनप्रीत और स्मृति मंधाना पर निर्भर रही है जिसकी बानगी ऑस्ट्रेलिया में खेली गई ट्राई सीरीज में भी देखने को मिली। कप्तान ने कहा, ‘‘विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट जीतने के लिए एक टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन जरूरी है और हम वही करेंगे।’’

ICC टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट सिस्टम से नाखुश हैं कीवी कप्तान केन विलियमसन

उन्होंने कहा कि जेमिमा रॉड्रिगेज और शेफाली वर्मा जैसे युवा खिलाड़ियों की मौजूदगी में टीम मानसिक रूप से काफी तरोताजा है। उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें पता नहीं है कि किस तरह का दबाव होगा। उन्हें खेलना पसंद है और अपने खेल का वो पूरा मजा ले रही हैं। महिला क्रिकेटर होने के नाते इन पलों का हम पूरा मजा ले रहे हैं। पहले कवरेज नहीं होती थी लिहाजा अब बड़ा आनंद आ रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत में खेलने पर अधिक दबाव होता है। ऑस्ट्रेलिया पर वो दबाव होगा लेकिन उनकी टीम बहुत अच्छी है। हमें यकीन है कि यहां भारतीय प्रशंसक भी हमारी हौसलाअफजाई के लिए आएंगे।’’

Editor's Pick