इस विदेशी लीग में खेलने को लेकर उत्साहित है ये महिला क्रिकेटर
हरमनप्रीत इस लीग में स्मृति मंधाना के बाद खेलने वाली दूसरी भारतीय होंगी।
Published On Jun 29, 2018, 06:06 PM IST
Last UpdatedJun 29, 2018, 06:06 PM IST
harmanpreet kaur © Getty Images
भारतीय महिला क्रिकेट टी-20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर इंग्लैंड में आयोजित होने वाले किया सुपर लीग में खेलने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। हरमनप्रीत इस लीग में लंकाशायर थंडर टीम की ओर से खेलेंगी। उनका कहना है कि वो इस लीग में खेलने को लेकर अब ज्यादा इंतजार नहीं कर सकती हैं।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/india-vs-england-ben-stokes-returns-as-england-announce-odi-squad-against-india-723132″][/link-to-post]
इस लीग में खेलने वाली हरमनप्रीत भारत ओर से दूसरी खिलाड़ी होंगी। इससे पहले स्मृति मंधाना भी एक फ्रेंचाइजी के साथ करार कर चुकी हैं। इस लीग की शुरुआत जून में होगी। हरमनप्रीत ऑस्ट्रेलियाई बिग बैश लीग में खेलने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं।
भारतीय टीम की लिमिटेड ओवर की कप्तान को सर्रे स्टार्स की ओर से पिछले साल बीबीएल में खेलना था लेकिन वो कंधे की चोट की वजह से इसमें हिस्सा नहीं ले सकीं।
वेबसाइट क्रिकबज के मुताबिक हरमनप्रीत ने कहा, ‘ मैं 2018 किया सुपर लीग में लंकाशायर थंडर टीम के साथ जुड़कर काफी खुश हूं। मैं केएसएल को काफी समय से फॉलो करती हूं। मैं इसमें खेलने को लेकर अब और इंतजार नहीं कर सकती हूं। खासतौर पर ओल्ड टैफर्ड जैसे स्टेडियम में। इंग्लैंड से मेरी अच्छी यादें जुड़ी हुई हैं। हमने यहां वर्ल्ड कप खेला था। मैंने इस दौरान अपना श्रेष्ठ इंटरनेशनल स्कोर बनाया था।’
इस टीम की कोच ऑस्ट्रेलिया की पूर्व उप कप्ता एलेक्स ब्लैकवेल होंगी। ब्लैकवेल ने फरवरी में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।
बकौल ब्लैकवेल, ‘ मैं ओल्ड ट्रैफर्ड में हरमनप्रीत की स्वागत के लिए रोमांचित हूं। मैं उनके साथ बिग बैश लीग में खेल चुकी हूं। उनके पास अपार अनुभव है। उनके टीम से जुड़ने से हमें फायदा होगा।