- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Harmanpreet Kaur favours cricket over hockey, reveals her father Harmander Singh Bhullar
तो आज 'क्रिकेट' नहीं बल्कि 'हॉकी' खेल रही होतीं हरमनप्रीत कौर
हरमनप्रीत कौर के पिता ने अपनी बेटी को लेकर किया बड़ा खुलासा
Published On Jul 21, 2017, 10:15 PM IST
Last UpdatedJul 21, 2017, 10:15 PM IST

आईसीसी महिला विश्व कप में भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचाने वाली बल्लेबाज हरमनप्रीत पर एक बड़ा खुलासा हुआ है। हरमनप्रीत बचपन में अगर अपने पिता की बात मान लेतीं तो वो आज क्रिकेटर नहीं बल्कि हॉकी प्लेयर होतीं। जी हां, हरमनप्रीत के पिता ने खुद इस बात का खुलासा किया है। हरमनप्रीत के पिता हरमंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि उन्होंने तो अपनी बेटी को हॉकी स्टिक पकड़ाई थी, लेकिन बेटी ने बल्ला थामने का फैसला किया।
हरमनप्रीत के पिता हरमंदर ने कहा, “मैंने अपनी बेटी से हॉकी खेलने को कहा था, मैं चाहता था कि वो हॉकी खेले, लेकिन उसने क्रिकेट खेलने का फैसला किया। मुझे अपनी बेटी पर गर्व है। उसने मोगा जिले को अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर ला खड़ा किया है। वह लड़कों से बेहतर है।” ये भी पढ़ें: श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से ठीक पहले भारत के लिए बजी खतरे की ‘घंटी’!
आपको बता दें कि हरमनप्रीत ने बचपन में ही न सिर्फ हॉकी छोड़कर क्रिकेट बैट पकड़ने का फैसला किया बल्कि उन्होंने आस-पड़ोस के लड़कों के साथ क्रिकेट खेलना शुरू किया, क्योंकि लड़कियां क्रिकेट खेलतीं ही नहीं थीं। हरमनप्रीत कौर की मां सतिंदर कौर ने कहा, “हमारी बेटी ने देश को और हमें गौरवान्वित किया है। लोगों को अपनी बेटियों को भी आगे बढ़ने का मौका देना चाहिए।” हरमनप्रीत को महिला क्रिकेट की विराट कोहली भी कहा जाता है। उन्हें भी काफी गुस्सा आता है और इसका नमूना हमने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ देखा भी था जब हरमनप्रीत अपनी ही साथी खिलाड़ी के ऊपर भड़क उठी थीं।
हरमनप्रीत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में 115 गेंदों में 171 रनों की शानदार पारी खेली थी। उन्होंने अपनी पारी में 20 चौके और 7 छक्के जड़े थे। हरमनप्रीत की पारी की बदौलत भारत ने विश्व कप के फाइनल में पहुंचने में कामयाबी पाई। फाइनल में भारत का सामान इंग्लैंड से होगा।