घर पहुंचते ही हरमनप्रीत कौर का हुआ शानदार स्वागत

टीम इंडिया की स्टार बल्लेबाज ने कहा कि वह टी20 विश्व कप जीतना चाहती हैं।

Edited By : Gunjan Tripathi |Jul 31, 2017, 03:13 PM IST

Published On Jul 31, 2017, 03:13 PM IST

Last UpdatedJul 31, 2017, 03:13 PM IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की धमाकेदार बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर जब अपने घर मोगा पहुंची तो वहां उनका काफी शानदार स्वागत किया गया। पंजाब के इस छोटे से गांव में भारत की इस क्रिकेटर को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यह सब हरमनप्रीत के लिए काफी नया था, हालांकि वह इसकी पूरी हकदार हैं। उन्होंने कहा कि वह इस तरह के स्वागत की आदी नहीं हैं। हरमनप्रीत के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 171 रनों की धुआंधार पारी खेलने के बाद भी उनके गांव में इसी तरह का जश्न मनाया गया था।

A post shared by Divya Bharti (@indian_womens_cricket_team_fc) on

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

प्रतिष्ठित अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में हरमन ने कहा, “यह नया है, मुझे इस सब की आदत नहीं है लेकिन यह पल मैने मेहनत से कमाया है। मुझे अपने आप पर गर्व महसूस हो रहा है। मेरे घर में मुझे कभी भी इस तरह का स्वागत नहीं मिला है।” केवल मोगा ही नहीं बल्कि आस पास के गांव के लोग भी हरमन को देखकर रुक गए और उनसे फोटो खिंचवाने के लिए कहने लगे। इससे भारतीय बल्लेबाज आश्चर्यचकित रह गई, उन्होंने कहा, “ये कुछ बात है, अब लोग मुझे पहचान रहे हैं। मैं मोगा में कई सालों से खेल रही हूं लेकिन इस पल का मुझे काफी समय से इंतजार था, ना केवल मेरे लिए बल्कि सभी महिला क्रिकेटरों के लिए भी। [ये भी पढ़ें: महेंद्र सिंह धोनी-युवराज सिंह के अगला विश्व कप खेलने पर एमएसके प्रसाद ने दिया बड़ा बयान]

आईसीसी महिला विश्व कप की उपविजेता रही भारतीय टीम को इस समय पूरे देश में प्रसिद्धि मिल रही है, वैसे टीम पहले 2005 में भी उपविजेता रह चुकी है लेकिन अब जाकर लोगों ने महिला क्रिकेट में रुचि लेना शुरू किया है। इंग्लैंड से स्वदेश लौटी सभी महिला क्रिकेटरों को इसी तरह का स्वागत मिला। हरमन ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अब वह पूरा ध्यान अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप पर लगाना चाहती हैं। वैसे वनडे में उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फटाफट क्रिकेट में वह क्या कमाल कर सकती हैं।

Editor's Pick