'जानती थी कि अगर मैं आखिरी तक खेलती रही तो जीत हमारी होगी'

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में सुपरनोवाज ने वेलोसिटी को हराकर महिला टी20 चैलेंज ट्रॉफी जीती।

Edited By : Indo-Asian News Service |May 12, 2019, 08:54 AM IST

Published On May 12, 2019, 08:54 AM IST

Last UpdatedMay 12, 2019, 08:54 AM IST

सुपरनोवा (BCCI)

अपनी जुझारू अर्धशतकीय पारी के दम पर शनिवार को सुपरनोवाज को महिला टी-20 चैलेंज के पहले सीजन का खिताब जिताने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा है कि उनकी कोशिश अंत तक खड़े रहने और ज्यादा से ज्यादा स्ट्राइक अपने पास रखने की थी।

सुपरनोवाज ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए फाइनल में वेलोसिटी को चार विकेट से हरा दिया। हरमनप्रीत ने इस मैच में 51 रनों की पारी खेली वो भी तब जब टीम ने 122 रनों के आसान से लक्ष्य का पीछा करते हुए 64 के कुल स्कोर पर अपने पांच विकेट खो दिए थे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मैच के बाद हरमनप्रीत ने कहा, “मैं जानती थी कि अगर मैं आखिरी तक खेलती रही तो जीत हमारी होगी। यही मैं लिया से कह रही थी कि मुझे स्ट्राइक दो। मेरी कोशिश गैप में गेंद को डालने की थी और मैं इस बात से बेहद खुश हूं कि मैं ऐसा कर पाई। मैं जब आउट हुई तब मेरे दिमाग में काफी कुछ चल रहा था, लेकिन राधा ने मेरे जाने के बाद मैदान पर जाकर अच्छा काम किया। वो आज की सुपर स्टार रहीं।”

क्रिकेट न्यूज़ लाइव- अंत तक खड़े रहना चाहती थी : हरमनप्रीत कौर

राधा ने हरमनप्रीत के जाने के बाद सब्र नहीं खोया और बाकी की चार गेंदों पर सात रन बनाकर अपनी टीम की जीत दिलाई। हरमनप्रीत ने 37 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 51 रनों की पारी खेली थी। राधा ने चार गेंदों पर एक चौके की मदद से नाबाद 10 रन बनाए। आखिरी गेंद पर जब एक रन चाहिए था तब राधा के बल्ले से चौका निकला।

Editor's Pick