राहुल जौहरी, सबा करीम से मिली हरमनप्रीत कौर, मिताली राज

दोनों सीनियर खिलाड़ियों के साथ मैनेजर तृप्ति भट्टाचार्य बीसीसीआई सीईओ राहुल जोहरी और क्रिकेट संचालन मैनेजर सबा करीम से मिली।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 26, 2018, 06:58 PM IST

Published On Nov 26, 2018, 06:58 PM IST

Last UpdatedNov 26, 2018, 06:58 PM IST

Mithali Raj (Getty Images)

भारतीय महिला टी20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और वनडे टीम की कप्तान मिताली राज ने सोमवार को बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात करके चयन मामले में अपनी राय रखी।

भारत के विश्व टी20 सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों हार के बाद टीम चयन को लेकर विवाद पैदा हो गया। मिताली को फिट होने के बावजूद टीम से बाहर रखा गया था और हरमनप्रीत ने रविवार को आठ विकेट से शर्मनाक हार के बावजूद इस फैसले को जायज ठहराया था। ये दोनों सीनियर खिलाड़ी और मैनेजर तृप्ति भट्टाचार्य ने बीसीसीआई सीईओ राहुल जोहरी और महाप्रबंधक (क्रिकेट संचालन) सबा करीम से मुलाकात की।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जौहरी ने पीटीआई से कहा, ‘‘हां, हम (जौहरी और करीम) मिताली, हरमन और मैनेजर तृप्ति भट्टाचार्य से मिले। इन सभी ने हमसे अलग अलग मुलाकात की और अपनी राय रखी। हमने सब कुछ नोट किया है।’’ उन्होंने हालांकि बैठक के बारे में विस्तार से जानकारी देने से इन्कार कर दिया। जोहरी ने कहा, ‘‘कृपया मुझसे ये नहीं पूछें कि बैठक के दौरान क्या चर्चा हुई थी।’’

उम्मीद के मुताबिक जौहरी और करीम प्रशासकों की समिति (सीओए) के सामने विस्तृत रिपोर्ट रखेंगे जो इसका आकलन करेंगे और जरूरत पड़ी तो संबंधित व्यक्तियों से बात करेंगे। अटकल लगाई जा रही है कि सीओए के एक सदस्य ने मिताली से बात की लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पायी।

आगे नहीं बढ़ाया जाएगा रमेश पोवार का कॉन्ट्रेक्ट

महिला टीम के कोच रमेश पोवार बुधवार को जौहरी और करीम से मुलाकात कर सकते हैं। इसको भले ही एंटीगुआ में चयन मसले से नहीं जोड़ा जाना चाहिए लेकिन पोवार के कॉन्ट्रेक्ट का नवीनीकरण होने की संभावना नहीं है। उनका अंतरिम कॉन्ट्रेक्ट 30 नवंबर को समाप्त हो रहा है।

बीसीसीआई कोच पद के लिए नए आवेदन जारी करने की अपनी रणनीति पर कायम रहेगा और पोवार भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसकी भी पूरी संभावना है कि मिताली फिर से भारत की तरफ से सबसे छोटे फॉर्मेट में नहीं खेले और झूलन गोस्वामी की तरह केवल 50 ओवर की क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करे।

(पीटीआई)

Editor's Pick