इतिहास रचने के करीब पहुंची हरमनप्रीत कौर, कीवी दिग्गज को छोड़ा पीछे
हरमनप्रीत कौर इतिहास रचने के बहुत करीब पहुंच गई है. वह 3 मैच और खेल लेंगी तो वह दुनिया में सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने वाली खिलाड़ी बन जाएंगी.
Published On Jun 03, 2026, 05:12 PM IST
Last UpdatedJun 03, 2026, 05:12 PM IST
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली महिला बन गई है. उन्होंने न्यूज़ीलैंड के सूजी बेट्स को पछाड़ कर यह तमगा हासिल किया है. अगर वह 3 मैच और खेल लेंगी तो इतिहास रच देंगी न केवल महिला बल्कि किसी पुरुष क्रिकेटर ने भी इतने मैच नहीं खेले हैं. अगर हम बात करे हरमन के टी20 इंटरनेशनल मैचों की तो 197 मैच अभी तक वो खेल चुकी है।
सूजी बेट्स को पछड़ा के हासिल किया यह तमगा
मंगलवार के दिन जब वह इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में बल्लेबाजी करने उतरी थी तभी वह यह तमगा हासिल कर ली थी. यह उनका 368 वा मैच था. अब तक के अपने 17 साल के करियर में हरमन ने 7 टेस्ट , 164 ODI और 197 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुकी है। इसके पहले सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का रिकॉर्ड सूजी बेट्स के पास था जिन्होंने 367 मैच खेली है. 357 मैचों के साथ एलिस पैरी 3 स्थान पर है. 333 मैच खेल कर भारत की मितली राज 4 स्थान पर कायम है. पाँचवे नम्बर पर सोफी डिवाइन है।
हरमनप्रीत और बेट्स में रहेगी टक्कर
सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वालो की रेस में हरमन और बेट्स के बिच दिलचस्प टक्कर देखने को मिलेगी , इसी महीने होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की भी शुरवात हो रही है. अब देखना यह होगा क्या हरमनप्रीत इस रिकॉर्ड को कायम रख पाएंगी , क्यूंकि बेट्स विस्वकप के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने वालीं हैं।
ऐतिहासिक उपलब्धि से सिर्फ 3 मैच दूर हैं हरमन
भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर टी20 इंटरनेशनल मैच में ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम करने से महज 3 ही मैच दूर है. 197 मैचों के साथ पहले नंबर पर है. उनके बाद सूजी बेट्स 183 मैचों के साथ दूसरे नंबर पर है , जो की हरमन से काफी पीछे है अभी. हरमन न केवल महिलाओं बल्कि पुरुषों से भी आगे निकल चुकी है अगर बात करें पुरुषो में सबसे टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने की तो 159 मैचों के साथ रोहित शर्मा के पास यह रिकॉर्ड कायम है. इसी महीने इंग्लैंड में टी20 वर्ल्ड कप होने वाला है. ये टूर्नामेंट 12 जून से लेकर 5 जुलाई तक चलने वाला है. इस दौरान फाइनल को भी लेकर कुल 33 मुकाबले खेले जाने वाला है. टोटल टीमे 12 है जो 6 -6 के दो ग्रुप में रहेंगी , बात करे भारत के विश्वकप में पहले मुलकाबले की तो पाकिस्तान के खिलाफ शुरवात करेगी.