Women T20 World Cup से बाहर होने के बाद भड़कीं हरमनप्रीत कौर, जमकर सुनाया

भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो चुकी है. भारत की हार के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर काफी निराश दिखीं. उन्होंने टीम को एक सीधा सबक दिया. उनका मानना है कि चोटी की टीमों के खिलाफ भारत को काफी काम करने की जरूरत है.

Edited By : Bharat Malhotra |Jun 29, 2026, 07:49 AM IST

Published On Jun 29, 2026, 07:49 AM IST

Last UpdatedJun 29, 2026, 07:49 AM IST

Harmanpreet Kaur News

Harmanpreet Kaur News

लंदन: बीते साल वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय टीम के हौसले बुलंद थे. लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम उस इतिहास को दोहरा नहीं पाई. टीम सेमीफाइनल तक का सफर भी तय नहीं कर पाई. रविवार को ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार के साथ ही भारत महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गया. हार के बाद टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने माना कि भारत को टॉप टीमों के खिलाफ अपनी रणनीति पर विचार करने की जरूरत है.

भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 27 गेंद पर 56 रन की पारी खेली. भारत ने चार विकेट पर 170 रन का स्कोर बनाया. लेकिन यह काफी नहीं रहा. ऑस्ट्रेलिया ने एक ओवर बाकी रहते हुए मैच अपने नाम कर लिया. ऑस्ट्रेलिया के लिए एलिस पेरी (56) और एश्ले गार्डनर (नाबाद 53) की पारियां खेलीं. भारत ने पांच मुकाबलों में छह अंकों के साथ अपना अभियान खत्म किया, जबकि ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका आठ-आठ अंकों के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर गए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भले ही हरमनप्रीत कौर को लगता है कि भारत ने बोर्ड पर काफी रन बनाए थे, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया है कि टीम टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीमों में से एक के खिलाफ एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही.

मैच के बाद हरमनप्रीत ने कहा, ‘हमने बोर्ड पर एक अच्छा स्कोर खड़ा किया. जब मैं बल्लेबाजी कर रही थी, तो मुझे लगा कि हम थोड़े पीछे हैं, लेकिन आखिरी कुछ ओवरों में हमने अच्छा काम किया. वे रन बनाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन ऐसा नहीं कर पाए. अगर मैं पूरे टूर्नामेंट के बारे में सोचूं, तो हमने अच्छी टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. सबसे अच्छी टीमों के विरुद्ध हमेशा आपका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सामने आता है. हमें इस पर फिर से सोचने की जरूरत है.’

हरमनप्रीत ने ऑस्ट्रेलिया को उनकी योजनाओं को अच्छी तरह से लागू करने का श्रेय देते हुए कहा कि अपनी पारी के दौरान विकेट बचाए रखने के बावजूद भारत इसका फायदा नहीं उठा सका. उन्होंने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया सबसे अच्छी टीमों में से एक है. उन्होंने अपनी योजनाओं के अनुसार गेंदबाजी की. हमने विकेट नहीं गंवाए, लेकिन साथ ही हमें वह नहीं मिला जिसकी हमें उम्मीद थी. यह एक अच्छा मैच था, लेकिन दुर्भाग्य से हम जीत नहीं सके.’

हरमनप्रीत ने कहा, ‘बतौर टीम हमें कई चीजों पर फिर से सोचने की जरूरत है, खासकर यह कि अच्छी टीमों के खिलाफ हमें कैसे खेलना है. कई बार हम मैच में बने रहते हैं, लेकिन आखिरी कुछ ओवरों में हम बहुत ज्यादा रन लुटा देते हैं. अगर हमें लक्ष्य का पीछा करना हो, तो हम बल्लेबाजी करते हुए उतने रन नहीं बना पाते. मुझे लगता है कि ऐसा काफी समय से हो रहा है.’

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick