- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Harmanpreet Kaur offered DSP position in Punjab Police
क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर बनेंगी पंजाब पुलिस में डीएसपी
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से मिलीं हरमनप्रीत कौर
Published On Aug 02, 2017, 07:49 PM IST
Last UpdatedAug 02, 2017, 07:49 PM IST

आईसीसी महिला वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 171 रन की धमाकेदार पारी खेलने वाली क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर को पंजाब पुलिस में डीएसपी पद पर नियुक्त करने के लिये राज्य सरकार ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरमनप्रीत ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से मुलाकात की जिन्होंने पुलिस महानिदेशक(डीजीपी) सुरेश अरोड़ा को इस क्रिकेटर को पुलिस उपाधीक्षक ( डीएसपी ) पद नियुक्त करने के लिये जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के लिये कहा। हरमनप्रीत कौर को सीएम अमरिंदर सिंह ने 5 लाख रु. का चेक भी दिया।
It was my childhood dream to join Punjab Police: #HarmanPreetKaur #ICCWomensWorldCup2017
Read @ANI_news story -> https://t.co/26WmHprXvo pic.twitter.com/avx588XV5Q
— ANI Digital (@ani_digital) August 2, 2017
हरमनप्रीत कौर अभी रेलवे में काम कर रही हैं और अब पंजाब सरकार इस युवा महिला खिलाड़ी को पंजाब में चाहती है। मुख्यमंत्री ने हरमनप्रीत को आश्वासन दिया कि वो रोजगार बांड में छूट देने के मसले को रेल मंत्रालय के पास रखेंगे ताकि वो जल्द से जल्द पंजाब पुलिस से जुड़ सकें। डीजीपी अरोड़ा ने कहा कि इस क्रिकेटर के पुलिस बल में शामिल होने के बाद वे पुलिस विभाग की एक क्रिकेट टीम गठित करेंगे।
स्टार महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिली। उन्होंने कहा, ‘ये मेरे लिए बहुत गर्व की बात है और मैं इस समय बहुत भाग्यशाली महसूस कर रही हूं।’ महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड के हाथों मिली 9 रनों की हार को लेकर हरमनप्रीत ने कहा कि, ‘दुर्भाग्यवश हम फाइनल में हार गए, लेकिन आने वाले दिनों में हम अपने प्रदर्शन को सुधारेंगे।’ टीम इंडिया के 4 खिलाड़ियों के लिए खास बन सकता है कोलंबो टेस्ट! जानिए वजह
आपको बता दें कि एक समय पंजाब सरकार ने हरमनप्रीत कौर को नौकरी देने से मना कर दिया था। साल 2010-11 में जब हरमनप्रीत को नौकरी की जरूरत थी तब पंजाब सरकार ने पुलिस में उनकी नौकरी की अर्जी को नकार दिया था। जबकि उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए खेलते हुए दो साल का वक्त बीच चुका था।