• Home
  • News
  • Harmanpreet Kaur on dropped catches: We can’t blame Shafali Verma

फाइनल मैच में छूटे कैचों पर हरमनप्रीत ने कहा- हार का कारण शेफाली नहीं

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप फाइनल मैच में भारतीय टीम 85 रन से हारी।

Edited By : Cricket Country Staff |Mar 08, 2020, 05:59 PM IST

Published On Mar 08, 2020, 05:59 PM IST

Last UpdatedMar 08, 2020, 05:59 PM IST

शेफाली वर्मा के साथ कप्तान हरमनप्रीत कौर (Twitter)

लीग स्टेज में अजेय रही भारतीय महिला टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप फाइनल मैच में मिली करारी हार से फैंस के साथ खिलाड़ी भी काफी दुखी हैं। हालांकि भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने हार का दोष 16 साल की शेफाली वर्मा पर डालने से इंकार किया। ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान शेफाली ने सलामी बल्लेबाजी एलीसा हेली का कैच छोड़ा, जिन्होंने आगे चलकर मैचविनिंग अर्धशतक जड़ा।

मैच के बाद भारतीय कप्तान ने शेफाली की काफी तारीफ की। उन्होंने कहा, “वो केवल 16 साल की है, वो अपना पहला विश्व कप खेल रही है। उसने बहुत अच्छी प्रदर्शन किया। ये उसके लिए सीखने का समय है लेकिन ये (कैच छूटना) किसी के साथ भी हो सका है। हम किसी को दोषी नहीं ठहरा सकते क्योंकि उसकी जगह पर और भी दूसरे खिलाड़ी थी।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हरमनप्रीत ने ऑस्ट्रेलिया की पारी के बारे में कहा, “हमने शानदार फॉर्म में चल रहे खिलाड़ियों को मौके दिए और जब ऐसा होता है तो गेंदबाजों का वापसी करना मुश्किल हो जाता है। हम दबाव महसूस नहीं कर रहे थे लेकिन दुर्भाग्य से हम मौके बनाने में नाकामयाब रहे। ये हम सभी के लिए एक सबक है, हमें फील्डिंग करते समय अपना 100 प्रतिशत देना होगा क्योंकि वो क्रिकेट का सबसे अहम हिस्सा है।”

2017 के विश्व कप फाइनल की हार ज्यादा निराशाजनक थी

पिछले पांच सालों में ये दूसरा मौका है, जब भारतीय टीम को विश्व कप फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। साल 2017 में भारतीय टीम को वनडे विश्व कप फाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 9 रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा था। उस टीम का हिस्सा रहीं हरमनप्रीत का मानना है कि वो हार टी20 विश्व कप में मिली हार से ज्यादा निराशाजनक थी।

T20 विश्व की सफलता के बाद महिला क्रिकेट को प्रमोट करने के लिए ICC ने लॉन्च किया अभियान

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि 2017 की हार ज्यादा निराशाजनक थी क्योंकि हम बेहद करीब थे। इस बार हमने वैसा क्रिकेट नहीं खेला, जिसकी हम उम्मीद कर रहे थे। चूंकि हमारी टीम युवा है, हमने लीग स्टेज में अच्छा काम किया था। हम इस साल सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचे। अगर हम लगातार सुधार करते रहेंगे तो भविष्य में जीत हासिल कर पाएंगे।”

Editor's Pick