- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Harmanpreet Kaur promoted in Western Railways
विश्व कप में शानदार खेलने वाली हरमनप्रीत कौर का प्रमोशन
हरमनप्रीत कौर ने विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार शतक लगाया था
Published On Sep 09, 2017, 06:15 PM IST
Last UpdatedSep 09, 2017, 06:15 PM IST

महिला विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली हरमनप्रीत कौर को पश्चिमी रेलवे ने प्रमोशन दिया है और अब उन्हें कर विशेष सेवा अधिकारी (ओएसडी) बनाया है। हरमनप्रीत मई 2014 से मुंबई में पश्चिमी रेलवे में मुख्य कार्यालय अधीक्षक के पद पर तैनात थीं और अब उन्हें प्रमोशन देकर ओएसडी-खेल बनाया गया है। पश्चिमी रेलवे के एक वरिष्ठ प्रवक्ता ने कहा, ‘‘आईसीसी महिला विश्व कप में उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए रेल मंत्रालय ने हरमनप्रीत को समय से पहले प्रमोशन देकर पश्चिमी रेलवे में ग्रुप-बी के राजपत्रित अधिकारी के तौर पर ओएसडी-खेल नियुक्त किया है।’’
अधिकारी ने आगे बताया, ”रेलवे से जुड़ा कोई भी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन करता है तो रेलवे उसे सम्मान और प्रमोशन मिलता है। हरमनप्रीत को ये प्रमोशन सात सितंबर को दिया गया था।” विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर हरमनप्रीत ने 2009 में पाकिस्तान के खिलाफ करियर का आगाज किया था। ये भी पढ़ें: लाइव मैच में पहली बार मयंती लैंगर ने लिया स्टुअर्ट बिन्नी का ‘इंटरव्यू’
विश्व कप के सेमीफाइनल में हरमनप्रीत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 115 गेंद में 171 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर भारत को फाइनल में पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हालांकि फाइनल में भारतीय टीम को इंग्लैंड ने हरा दिया था। टीम के इस प्रदर्शन पर उस समय के रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने रेलवे से जुड़ी टीम की 10 खिलाड़ियों को 1.30 करोड़ रुपये नकद राशि देने के साथ सभी को प्रमोशन देने की घोषणा की थी। विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम की खिलाड़ियों का सम्मान किया गया है और उन्हें कई तोहफे भी दिए गए हैं।