- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Harmanpreet Kaur, Smriti Mandhana bat for Ramesh Powar
हरमनप्रीत, मंधाना ने किया पोवार को दोबारा कोच बनाने का अनुरोध
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से ई-मेल के जरिए कोच दोनों ने पोवार को कोच पद पर बरकरार रखने की अपील की है।
Published On Dec 04, 2018, 12:44 PM IST
Last UpdatedDec 04, 2018, 12:44 PM IST
Harmanpreet Kaur @facebook photo
भारतीय टी20 क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और उप कप्तान स्मृति मंधाना ने रमेश पोवार को दोबारा टीम का कोच बनाने का अनुरोध किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से ई-मेल के जरिए कोच दोनों ने पोवार को कोच पद पर बरकरार रखने की अपील की है।
बीसीसीआई द्वारा नए मुख्य कोच के लिए विज्ञापन जारी किए जाने के कुछ दिनों बाद मंधाना और हरमनप्रीत ने यह अपील की है। मंधाना और हरमनप्रीत ने बोर्ड को ई-मेल के जरिए कहा कि वह कोच पोवार को उनके पद पर बरकरार देखना चाहते हैं।
हरमनप्रीत कौर ने क्या लिखा
“अगले टी-20 विश्व कप के आयोजन में मुश्किल से 15 माह का समय रह गया है और टीम के आगे न्यूजीलैंड दौरा भी है। जिस प्रकार से पोवार ने भारतीय महिला टीम का विकास किया है। ऐसे में मुझे उन्हें कोच पद से हटाने का कोई कारण नहीं नजर आता। टीम का समन्वय उनके साथ अच्छा है।”
स्मृति मंधाना ने क्या लिखा
मंधाना ने अपने ई-मेल में कहा, “पोवार ने खिलाड़ियों के इरादे बदले हैं और उन्हें मैदान पर बिना किसी दबाव के प्रदर्शन करने का आत्मविश्वास भी दिया है। वह हर खिलाड़ी के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने हर खिलाड़ी को यह भरोसा दिलाया है कि वह एक मैच की विजेता से कम नहीं है।”
नहीं बढ़ाया गया पोवार का कॉन्ट्रैक्ट
गौरतलब है 30 नवम्बर को कोच पोवार का भारतीय टीम के साथ करार समाप्त हो गया। उनके करार में सकारात्मक मूल्यांकन बाद भी करार आगे नहीं बढ़ाया गया। बीसीसीआई ने नए कोच के लिए विज्ञापन जारी कर दिया। नए कोच के लिए इंटरव्यू की तारीख 20 दिसंबर तय की गई है।
मिताली राज के साथ विवाद
पोवार हाल ही में भारतीय महिला टीम की अनुभवी बल्लेबाज मिताली राज के विवाद में भी फंसे हैं। इस साल हुए टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में मिताली को शामिल न किए जाने के कारण एक विवाद खड़ा हुआ।