हरमनप्रीत कौर ने कहा, 'मेरे और मिताली राज के बीच कोई विवाद नहीं'

भारतीय टी20 कप्तान ने कहा कि वो मिताली राज से मिलकर बातचीत कर चुकी हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 04, 2019, 10:36 AM IST

Published On Jan 04, 2019, 10:36 AM IST

Last UpdatedJan 04, 2019, 10:36 AM IST

Harmanpreet Kaur (AFP Photo)

भारतीय महिला टी20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने वनडे कप्तान मिताली राज के साथ विवाद की बात को पूरी तरह नकारा है। दरअसल हाल ही में वेस्टइंडीज में खेले गए महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मैच के दौरान मिताली राज को प्लेइंग इलेवन में ना शामिल करने पर विवाद होने के बाद दोनों कप्तानों के बीच मतभेद की बात की जा रही थी।

ये भी पढ़ें:भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मुंबई मिरर से बातचीत में टी20 कप्तान ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि मेरे और मिताली के बीच कभी भी कोई विवाद था। मैं अपने लिए बोल सकती हूं। आपको उनसे अलग से बात करनी पड़ेगी और पूछना होगा कि क्या उन्हें मुझसे कोई परेशानी है। मैंने बतौर सीनियर हमेशी ही उनकी इज्जत की है।”

टीम से बढ़कर नहीं है एक खिलाड़ी

कौर ने आगे कहा, “हम इतने समझदार हैं कि इस स्थिति को संभाल सकते हैं। टीम को आगे ले जाने के लिए हमें बतौर टीम मिलकर खेलना होगा। निजी शख्सियत से बढ़कर हम एक टीम के खिलाड़ी हैं। अगर आप टीम के हित के लिए सोचेंगे तो आपको अपना सिर नीचे कर काम करते रहना होगा। इन सब घटनाओं के बाद मैं उनसे मिली और बात की और हम इससे आगे निकल आए हैं।”

ये भी पढ़ें:दोहरे शतक से चूके चेतेश्वर पुजारा लेकिन बनाए बड़े कीर्तिमान

हरमनप्रीत ने साफ कर दिया कि टीम का हित उनके लिए सबसे बढ़कर है। उन्होंने कहा, “कोई खिलाड़ी टीम से बढ़कर नहीं है। हम एक टीम अच्छा करती है तो सभी खिलाड़ियों को इसी बारे में सोचना होता है। मुझे अब भी लगता है कि हालात यहां तक नहीं पहुंचने चाहिए थे लेकिन कभी कभी ऐसी चीजें हो जाती हैं। मुझे नहीं लगता कि मामले को इतना बढ़ाया जाना चाहिए था लेकिन हर किसी की अपनी राय है और मैं उस पर कुछ नहीं कहूंगी।”

हाल ही में आईसीसी महिला टी20 टीम की कप्तान चुनी गई हरमनप्रीत ने कहा, “जब आप अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल रहे होते हैं तो आपको इतना समझदार होना पड़ता है कि ऐसी चीजें आपको प्रभावित ना कर पाएं। आखिर में केवल इतना ही मायने रखता है कि आपको देश के लिए खेलने का मौका मिल रहा है। यही आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए।”

ये भी पढ़ें:साथी गेंदबाजों के रवैये ने मुझे और तेज गेंदबाजी करने को प्रेरित किया: डेल स्टेन

हरमनप्रीत ने आगे कहा, “टीम एक परिवार की तरह है जहां परेशानियां और विवाद होते रहते हैं लेकिन इन चीजों को निजी तौर पर नहीं लेना चाहिए। सबसे सही तरीका है मिलकर बैठें और बात कर समस्याओं को सुलझाएं। परेशानी उतनी बड़ी नहीं है जितनी दिखाई जा रही है। टीम हमेशा साथ रही है और इसी वजह से हम अच्छा कर पाए हैं।”

Editor's Pick