- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Harmanpreet Kaur to play for Lancashire Thunder in Kia Super League
हरमनप्रीत बनेंगी 'किया सुपर लीग' में खेलनी वाली दूसरी भारतीय
हरमनप्रीत कौर इससे पहले बिग बैश लीग में भी खेल चुकी हैं।
Published On Jun 27, 2018, 06:00 PM IST
Last UpdatedJun 27, 2018, 06:00 PM IST
Harmanpreet Kaur (File Photo) © Getty Images
भारतीय टी-20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के लिए अच्छी खबर है। इंग्लैंड की ‘किया सुपर लीग’ में हरमनप्रीत कौर को खेलने के लिए चुना गया है। लेंकशायर थंडर टीम ने हरमनप्रीत कौर के साथ करार दिया है। हरमनप्रीत कौर समृति मंधाना के बाद इस टूर्नामेंट में खेलने वाली दूसरी भारतीय बन गई हैं। इस लीग का पहला मैच 22 जुलाई से खेला जाएगा।
हरमनप्रीत कौर इससे पहले बिग बैश लीग में भी खेल चुकी हैं। क्रिकइनफो की खबर के अनुसार हरमनप्रीत इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनने के लिए 15 जुलाई को भारत से निकलेगी।
भारतीय महिला क्रिकेट में वनडे टीम की कमान समृति के पास है जबकि हरमनप्रीत टी-20 टीम की अगुवाई करती हैं। हाल ही में खत्म हुई टी-20 एशिया कप में भारतीय महिला टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया। हालांकि फाइनल में बांग्लादेश के हाथों हार का सामना करने के बाद भारत बाहर हो गया।
हरमनप्रीत कौर ने 87 वनडे मैचों में 2,196 रन बनाए हैं, जबकि 81 टी-20 में वो अबतक 1,557 रन चुकी है। गेंदबाजी में भी हरमनप्रीत सभी फॉर्मेट में मिलाकर 48 विकेट ले चुकी हैं। पिछले साल महिला विश्व कप के दौरान हरमनप्रीत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 171 रन की पारी खेलकर सभी को चौका दिया था।