• Home
  • News
  • Harmanpreet Kaur’s bold statement ahead of the T20 World Cup

'ट्रॉफी जीतने का सिलसिला जारी रखेंगे', टी20 विश्व कप से पहले हरमनप्रीत कौर का बड़ा बयान

महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने सफर की शुरुआत 14 जून से करेगी. जिसमें भारत के सामने पाकिस्तान की चुनौती रहने वाली है. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टी20 विश्व कप से पहले बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा उम्मीद है, हम ट्रॉफी जीतने का यह सिलसिला जारी रखेंगे.

Edited By : Bhaskar Tiwari |Jun 09, 2026, 05:57 PM IST

Published On Jun 09, 2026, 05:57 PM IST

Last UpdatedJun 09, 2026, 05:57 PM IST

महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज 12 जून से होने वाला है. जिसका पहला मुकाबला इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा. वहीं टीम इंडिया अपने सफर का आगाज 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी. भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 को जीतने की तैयारी कर रही है. इस बीच भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पिछले साल वनडे विश्व कप में जीत के बाद भारतीय टीम का नजरिया बदला है. भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 को जीतने की तैयारी कर रही है.

महिला टी20 विश्व कप 2026 से पहले क्या बोली हरमन

टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जियोस्टार पर कहा कि मुझे लगता है कि पहला वनडे विश्व कप जीतने के बाद जिंदगी पूरी तरह बदल गई है. उम्मीद है, हम ट्रॉफी जीतने का यह सिलसिला जारी रखेंगे. एक कप्तान के तौर पर मैं यही चाहती हूं, और मुझे लगता है कि हमारी टीम में हर कोई इसी का सपना देख रहा है. हम इस दिशा में आगे बढ़ते रहेंगे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मौजूदा भारतीय टीम में हरमनप्रीत कौर सबसे ज्यादा अनुभवी खिलाड़ी हैं. पिछले एक दशक में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विकास यात्रा में उनका अहम योगदान रहा है. कई आईसीसी इवेंट्स में खेलने और कई कैंपेन को निराशा में खत्म होते देखने के बाद हरमनप्रीत अब एक ऐसी टीम को लीड कर रही हैं जिसमें यह आत्मविश्वास है कि वे सबसे बड़े स्टेज पर चैंपियन सकते हैं. भारतीय टीम का आत्मविश्वास उनकी तैयारियों में दिख रहा है. टीम ने हाल ही में कार्डिफ में वेस्टइंडीज पर जीत के साथ अपना वार्म-अप कैंपेन शुरू किया. मैच के दौरान भारतीय टीम की कई खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा.

2020 में फाइनल तक का सफर तय कर चुकी है इंडिया

महिला टी20 विश्व कप के इतिहास में भारतीय टीम का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन 2020 में आया था. तब भारतीय टीम फाइनल में पहुंची थी. लेकिन खिताबी मुकाबले में टीम को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था. टी20 विश्व कप 2026 में खेलने वाली टीम इंडिया भी काफी मजबूत नजर आ रही हैं. ऐसे में क्रिकेट दिग्गज इस टीम को खिताब का प्रबल दावेदार मान रहे हैं.

Editor's Pick