IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के लिए आई बुरी खबर, हैरी ब्रूक ने वापस लिया नाम

दिल्ली कैपिटल्स के हैरी ब्रूक IPL 2024 का हिस्सा नहीं होंगे. निजी वजहों के चलते हैरी ने अपना नाम वापस ले लिया है.

Edited By : Vanson Soral |Mar 13, 2024, 04:04 PM IST

Published On Mar 13, 2024, 04:04 PM IST

Last UpdatedMar 13, 2024, 04:04 PM IST

Harry Brook

PIC- ECB

IPL 2024 से पहले दिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा झटका लगा है. हैरी ब्रक आगामी IPL सीजन से बाहर हो गए हैं. हैरी ने निजी वजह से IPL से खुद का नाम वापस ले लिया है. दिल्ली कैपिटलस ने 4 करोड़ रुपये में हैरी ब्रूक को अपनी टीम में शामिल किया था.

ब्रूक IPL से इतर भी गैरहाजिर रहे हैं. वह हाल ही में इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम से भी गैरहाजिर रहे थे. ब्रूक को हाल ही में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी चुना गया था. लेकिन आखिरी मनिट पर उन्होंने हटने का फैसला लिया था. इंग्लैंड टीम प्रबंधन और इंग्लैंड ऐंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने उनकी और उनके परिवार की निजता रखते हुए कारण का खुलासा नहीं किया था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

IPL के इस सीजन से नाम वापस लेने वाले ब्रूक पहले इंग्लिश खिलाड़ी नहीं हैं. उन्होंने इसके लिए भी निजी कारण बताया था. इस तरह आखिरी वक्त में खिलाड़ियों के हटने से टीम की प्लानिंग पर काफी असर पड़ता है. IPL फ्रैंचाइजी इस बात की चर्चा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से करने का विचार कर रहे हैं.

IPL से कई इंग्लिश खिलाड़ी बाहर

IPL के इस सीजन से नाम वापस लेने वाले ब्रूक पहले इंग्लिश खिलाड़ी नहीं हैं. उन्होंने इसके लिए भी निजी कारण बताया था. इस तरह आखिरी वक्त में खिलाड़ियों के हटने से टीम की प्लानिंग पर काफी असर पड़ता है. IPL फ्रैंचाइजी इस बात की चर्चा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से करने का विचार कर रहे हैं.

क्रिकबज ने एक फ्रैंचाइजी अधिकारी के हवाले से कहा, “एक बार जब कोई खिलाड़ी नीलामी के लिए रजिस्टर्ड करता है, तो उन्हें अपनी प्रतिबद्धता का सम्मान करना चाहिए. यह गैरपेशेवर रवैया है और बीसीसीआई को इस पर ध्यान देना चाहिए.” यह पहली बार नहीं है जब किसी खिलाड़ी ने IPL से हटने का ऐलान किया हो. एलेक्स हेल्स, जेसन रॉय और यहां तक कि मिशेल स्टार्क जैसे खिलाड़ी भी इसी तरह के कारणों का हवाला दिया था. दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक किसी रिप्लेसमेंट खिलाड़ी का ऐलान नहीं किया है.

Editor's Pick