फीफा वर्ल्ड कप 2026 में हैरी केन का कमाल, गैरी लिनेकर के रिकॉर्ड की बराबरी की

हैरी केन ने साल 2018 में अपना पहला फीफा वर्ल्ड कप खेला था. इस विश्व कप में इंग्लैंड ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था और हैरी केन 6 गोल के साथ गोल्डन बूट जीतने में सफल रहे थे.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jun 18, 2026, 02:43 PM IST

Published On Jun 18, 2026, 02:43 PM IST

Last UpdatedJun 18, 2026, 02:43 PM IST

Harry Kane

Harry Kane

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में हैरी केन ने इंग्लैंड की पहली जीत में अहम भूमिका निभाई. केन के दो दमदार गोल की बदौलत इंग्लैंड ने क्रोएशिया को 4-2 से हराया. केन ने इन दो गोल के साथ ही खास उपलब्धि को भी अपने नाम कर लिया है.

हैरी केन इंग्लैंड की ओर से फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं. उन्होंने इस मामले में पूर्व कप्तान गैरी लिनेकर के रिकॉर्ड की बराबरी की. केन विश्व कप में अब लिनेकर के बराबर 10 गोल कर चुके हैं. इस मुकाबले से पहले लिनेकर की बराबरी करने के लिए केन को 2 गोल की दरकार थी, केन ने पहले ही हाफ में दो गोल करते हुए लिनेकर के ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टूर्नामेंट के इतिहास में पांच पेनल्टी करने वाले पहले खिलाड़ी बने केन

केन ने 12वें मिनट में स्पॉट से अपना पहला गोल किया, जिससे वह टूर्नामेंट के इतिहास में पांच पेनल्टी (शूटआउट को छोड़कर) करने वाले पहले खिलाड़ी बने. वहीं, हाफ टाइम से ठीक पहले उन्होंने मैच में अपना दूसरा गोल दागा. हैरी केन ने साल 2018 में अपना पहला फीफा वर्ल्ड कप खेला था. इस विश्व कप में इंग्लैंड ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था और हैरी केन 6 गोल के साथ गोल्डन बूट जीतने में सफल रहे थे, वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी रहे थे. इसके बाद 2022 वर्ल्ड कप में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया और सेनेगल और फ्रांस के खिलाफ 2 गोल किए.

CAN VS QAT
CAN VS QAT

2018 वर्ल्ड कप और यूरो कप का हिस्सा रहे हैं हैरी केन

हैरी केन इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं. केन 2018 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल, 2020 और 2024 में यूरो कप का फाइनल खेलने वाली इंग्लैंड टीम का हिस्सा रहे हैं. केन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत भी शानदार अंदाज में की है. क्रोएशिया के खिलाफ केन के अलावा इंग्लैंड की तरफ से जूड बेलिंगहैम और मार्कस रैशफोर्ड ने एक-एक गोल दागा.

इंग्लैंड के लिए फीफा वर्ल्ड कप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी

हैरी केन – 12 मैच में 10 गोल

गैरी लिनेकर – 12 मैच में 10 गोल

ज्योफ हर्स्ट – 6 मैच में 5 गोल

बॉबी चार्लटन – 14मैच में 4 गोल

माइकल ओवेन – 12 मैच में 4 गोल

डेविड बेकहम – 13 मैच में 3 गोल

स्टीवन गेरार्ड – 12 मैच में 3 गोल

मार्कस रैशफोर्ड – 11 मैच में 3 गोल

रोजर हंट – 6 मैच में 3 गोल

डेविड प्लैट – 6 मैच में 3 गोल

बुकायो साका – 4 मैच में 3 गोल

नेट लॉफ्टहाउस – 2 मैच में 3 गोल

Editor's Pick