- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Harry Kane eyes more milestones after breaking England’s World Cup record
Fifa World Cup: हैरी केन ने तोड़ा गैरी लिनेकर का 36 साल पुराना रिकॉर्ड, इंग्लैंड ने पनामा को 2-0 से हराया
घाना के खिलाफ आखिरी मैच ड्रॉ खेलने के बाद इंग्लैंड की शुरुआती एकादश में हेड कोच थॉमस टुखेल ने पांच बड़े बदलाव किए. बुकायो साका, मार्कस रेशफोर्ड और मॉर्गन रोजर्स को पहली बार इस विश्व में शुरुआती इलेवन का हिस्सा बनने का मौका मिला.
Published On Jun 28, 2026, 09:35 AM IST
Last UpdatedJun 28, 2026, 09:35 AM IST
England football team win
Fifa World Cup: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप एल मुकाबले में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पनामा को 2-0 से हराया. न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में मिली इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए राउंड ऑफ 32 में प्रवेश किया है. इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने फीफा वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की पुरुष राष्ट्रीय टीम के लिए सबसे ज़्यादा गोल करने का गैरी लिनेकर का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया.
मुकाबले की शुरुआत बेहद रोमांचक रही. इंग्लैंड ने एक तरफ से लगातार आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन पनामा के डिफेंस ने उन्हें पहले हाफ में गोल करने का कोई मौका नहीं दिया. घाना के खिलाफ आखिरी मैच ड्रॉ खेलने के बाद इंग्लैंड की शुरुआती एकादश में हेड कोच थॉमस टुखेल ने पांच बड़े बदलाव किए. बुकायो साका, मार्कस रेशफोर्ड और मॉर्गन रोजर्स को पहली बार इस विश्व में शुरुआती इलेवन का हिस्सा बनने का मौका मिला.
इंग्लैंड की तरफ से रैशफोर्ड ने पहले हाफ में कई मौके बनाए, लेकिन वह पनामा के मजबूत डिफेंस को भेद नहीं सके. मैच के शुरुआती मिनटों में ही उनका दमदार शॉट पनामा के गोलकीपर ऑरलैंडो मॉस्केरा ने रोका. इसके बाद एलियट एंडरसन के क्रॉस पर रैशफोर्ड ने हेडर की मदद से गोल करने का प्रयास किया, लेकिन उनका शॉट गोल पोस्ट के ऊपर से निकल गया.
जूड बेलिंगहम और हैरी केन ने इंग्लैंड के लिए किया गोल
हालांकि, दूसरे हाफ में इंग्लैंड ने पनामा के डिफेंस पर और अधिक दबाव बनाया, जिसका फायदा टीम को मैच के 62वें मिनट में मिला. बुकायो साका के कॉर्नर पर जूड बेलिंगहम ने शानदार वॉली के बूते गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाते हुए इंग्लैंड को 1-0 की बढ़त दिलाई. यह बेलिंगहम का टूर्नामेंट में दूसरा गोल रहा. इसके ठीक पांच बाद ही हैरी केन ने इंग्लैंड की बढ़त को 2-0 कर दिया. केन ने शानदार हेडर की मदद से मैच का दूसरा गोल दागा.
Fifa World Cup: न्यूजीलैंड को 5-1 से रौंदकर बेल्जियम नॉकआउट में, मिस्त्र ने भी रचा इतिहास
गैरी लिनेकर का 36 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त
केन ने हेडर से अपना 11वां वर्ल्ड कप गोल किया और इस गोल के साथ ही उन्होंने गैरी लिनेकर के 36 साल पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. अब हैरी केन के नाम फीफा वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की पुरुष राष्ट्रीय टीम के लिए सबसे ज़्यादा गोल करने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.

पनामा को वर्ल्ड कप में एक भी अंक नहीं मिला
इस गोल के बाद पनामा ने कुछ मौके बनाए, लेकिन वह इंग्लैंड के मजबूत डिफेंस से पार नहीं पा सके. जोस लुइस रोड्रिगेज का शानदार शॉट इंग्लैंड के गोलकीपर जॉर्डन पिकफोर्ड ने रोका. मुकाबले के अंतिम क्षणों में जोस फर्जार्डो ने गेंद को गोल पोस्ट के अंदर पहुंचाया, लेकिन ऑफसाइड होने की वजह से गोल को अमान्य करार दिया गया, पनामा पूरे टूर्नामेंट में एक भी अंक अर्जित नहीं कर सका.