IND VS ENG: वाशिंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट का ऐलान, इस युवा खिलाड़ी को मिला मौका

वाशिंगटन सुंदर दूसरे वनडे मैच में चोटिल हो गए थे, उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी की शिकायत है, जिसकी वजह से वह तीसरे वनडे मैच से बाहर हो गए हैं.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jul 18, 2026, 05:55 PM IST

Published On Jul 18, 2026, 05:55 PM IST

Last UpdatedJul 18, 2026, 05:55 PM IST

Washington Sundar

Washington Sundar

भारत और इंग्लैंड के बीच रविवार को लॉर्ड्स में तीसरा वनडे मैच खेला जाएगा. तीन मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है और रविवार को होने वाला तीसरा मुकाबला निर्णायक होगा. इस मैच से एक दिन पहले भारतीय टीम में बदलाव हुआ है. भारतीय टीम में चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह हर्ष दुबे को मौका दिया गया है.

कार्डिफ़ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान वॉशिंगटन सुंदर की दाहिनी हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें बाकी सीरीज से बाहर कर दिया गया है. BCCI ने एक आधिकारिक बयान में कहा, अपनी चोट के आगे के इलाज के लिए वाशिंगटन सुंदर स्कैन करवाएंगे और किसी विशेषज्ञ की सलाह लेंगे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वॉशिंगटन सुंदर ने वनडे सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी और नाबाद अर्धशतक लगाया था. हालांकि दूसरे वनडे मैच में उन्होंने निराश किया. दूसरे वनडे में चोटिल कर वह सीरीज के बाकी बचे मुकाबले से बाहर हो गए.

हर्ष दुबे को मिला मौका

सुंदर की जगह भारतीय टीम में युवा ऑलराउंडर हर्ष दुबे को मौका दिया गया है. हर्ष दुबे ने अफगानिस्तान के खिलाफ इसी साल डेब्यू किया था और अपने डेब्यू सीरीज में काफी प्रभावित किया था. उन्होंने दो मैच में चार विकेट अपने नाम किए थे. आईपीएल 2026 में भी हर्ष दुबे ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने आईपीएल 2026 में आठ विकेट चटकाए.

लॉर्ड्स में इतिहास रचेगी रोहित- कोहली की जोड़ी, दर्ज होगी बड़ी उपलब्धि

तीसरे वनडे के लिए भारत की अपडेटेड टीम:

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव, हर्ष दुबे

Editor's Pick