Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम का हिस्सा हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. साल 2008 में आ ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 1, 2025 4:05 PM IST

साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में खेले गए सीरीज के पहले वनडे के बाद जब कॉमेंटेटर हर्षा भोगले ने उनसे टेस्ट क्रिकेट में वापसी से जुड़ा सवाल पूछा तो कोहली के जवाब ने सुर्खियां बटोर लीं. कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रविवार को खेले गए मैच में 11 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 120 गेंद से 135 रन बनाए.
भारत ने रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 17 रन से हराया. कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. वह वनडे इंटरनेशनल में 44वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच बने. हर्षा भोगले ने उनसे टेस्ट क्रिकेट में वापसी से जुड़ा सवाल पूछा. हालांकि, विराट कोहली ने इस तरह के किसी भी संभावना से इनकार किया. उन्होंने कहा कि वह सिर्फ वनडे इंटरनेशनल ही खेलते रहेंगे.
देखने में ऐसा लगा कि हर्षा भोगले के सवाल ने विराट कोहली को असमंजस में डाल दिया. लेकिन इस कॉमेंटेटर ने खुद साफ किया कि इंटरव्यू से पहले ही उन्होंने कोहली से टेस्ट रिटायरमेंट से जुड़े सवाल पूछने के बारे में बात की थी.
हर्षा भोगले ने सोशल मीडिया पर एक सवाल के जवाब में कहा, ‘मैंने पहले ही उनसे पूछ लिया था कि अगर मैं बीच में यह सवाल पूछ लूं तो क्या वह सहज होंगे?’
कोहली से जब यह सवाल पूछा गया था कि क्या वह सिर्फ वनडे के रूप में एक ही फॉर्मेट खेलते रहेंगे तो उन्होंने जवाब में कहा था, ‘हां, हमेशा ऐसा ही रहेगा. मैं क्रिकेट का सिर्फ एक ही फॉर्मेट खेलता रहूंगा.’
I had asked him before if he would be comfortable if I slipped that in….. https://t.co/DhXOZNVgYI
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) November 30, 2025
रविवार को कोहली जबर्दस्त फॉर्म में लगे. उन्होंने वनडे इंटरनेशनल में अपना 52वां शतक लगाया. यह झारखंड स्टेट क्रिकेट असोसिएशन इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, रांची में उनका तीसरा शतक था.
कोहली इसके साथ ही किसी एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक लगाए थे. विराट का साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह छठा वनडे शतक था. वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज भी बने. सचिन तेंदुलकर और डेविड वॉर्नर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5-5 वनडे शतक लगाए थे.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
