×

IND vs AUS: हर्षल पटेल के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, एक साल में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाज बने

ऑस्ट्रेलिया की ओर से कुल 9 छक्के लगे जिसमें 3-3 छक्के बुमराह और भुवनेश्वर कुमार ने खाए तो 2 छक्के हर्षल पटेल की गेंदों पर पड़े। इस तरह हर्षल पटेल के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

Twitter

हैदराबाद में T20I सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 186 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कैमरन ग्रीन और टिम डेविड ने शानदार अर्धशतक बनाए। ग्रीन ने जहां पावरप्ले में भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की तो टिम डेविड ने आखिरी के ओवरों में भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बटारे।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से कुल 9 छक्के लगे जिसमें 3-3 छक्के बुमराह और भुवनेश्वर कुमार ने खाए तो 2 छक्के हर्षल पटेल की गेंदों पर पड़े। इस तरह हर्षल पटेल के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

दरअसल, हर्षल पटेल एक साल में T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने एडम जम्पा को पछाड़ते हुए ये शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया। जम्पा की गेंदों पर साल 2021 में 32 छक्के पड़े थे।

T20I में एक साल में सर्वाधिक छक्के खाने वाले गेंदबाज

  • 33 – हर्षल पटेल (2022)*
  • 32 – एडम ज़म्पा (2021)

trending this week