add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

पूर्व पाकिस्तान कप्तान ने बताया- क्या है भारतीय गेंदबाज हर्षल पटेल की असली ताकत

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने भारतीय गेंदबाज हर्षल पटेल की सराहना करते हुए कहा कि उनके आगे एक अच्छा भविष्य है।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - February 19, 2022 10:44 AM IST

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट (Salman Butt) ने भारतीय गेंदबाज हर्षल पटेल (Harshal Patel) की सराहना करते हुए कहा कि उनके आगे एक अच्छा भविष्य है। पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा कि हर्षल अपने वैरिएशंस पर बहुत निर्भर करता है, जो उसकी ताकत भी है।

बट ने कहा, “हर्षल पटेल की गति में बदलाव शानदार है। उन्होंने सटीक यॉर्कर फेंकी (वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 के दौरान)। अगर वो इसे जारी रखता है, तो उसका भविष्य अच्छा होता है। अगर वो ऐसा प्रदर्शन करता है तो वो आईपीएल में खेलना जारी रखेगा। वो पहले से ही भारत के लिए खेल रहा है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा, “वो ऐसा खिलाड़ी है जो अपनी वैरिएशंस पर निर्भर है, उसके पास बहुत अच्छी धीमी गेंद है। जब वो धीमी गेंद डालता है तो उसके हाथ की गति नहीं बदलती है और मुझे लगता है कि यही उसकी ताकत है। इसलिए सफेद गेंद वाले क्रिकेट में उनका भविष्य अच्छा है।”

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे टी20 मैच में विराट कोहली (51) और रिषभ पंत (नाबाद 52) ने अर्धशतक बनाकर मेजबान टीम को 186-5 का स्कोर बनाने में मदद की।

187 रनों का पीछा करते हुए युजवेंद्र चहल ने काइल मायर्स (9) को आउट किया। वेस्टइंडीज ने पहला विकेट खोने के बाद ठोस शुरुआत की।

निकोलस पूरन ने केवल 41 गेंदों में 62 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल हैं। उन्होंने पॉवेल के साथ केवल 60 गेंदों में 100 रन जोड़े और खराब परिस्थितियों में लक्ष्य का पीछा किया। ये टी20 क्रिकेट में भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी थी।

हालांकि, भुवनेश्वर कुमार के शानदार 19वें ओवर – जिसमें उन्होंने केवल 4 रन दिए -में भारत की जीत के लिए मंच तैयार किया, जिसके बाद हर्षल पटेल के आखिरी ओवर में 16 रन देने के बावजूद टीम इंडिया ने 8 रन से जीत हासिल की।