- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Harshit Rana added into the team India for the third test against New Zealand
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया में बदलाव, इस गेंदबाज को किया गया शामिल
हर्षित राणा को शुरू में बेंगलुरु में सीरीज की शुरुआत में एक यात्रा रिजर्व के रूप में भारतीय टीम के साथ जोड़ा गया था, बाद में उन्हें असम के खिलाफ दिल्ली के रणजी ट्रॉफी तीसरे दौर के मैच में खेलने के लिए रिलीज कर दिया गया था.
Published On Oct 29, 2024, 03:02 PM IST
Last UpdatedOct 29, 2024, 03:02 PM IST
(Image credit- X)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट 01 नवंबर से खेला जाएगा. सीरीज गंवा चुकी टीम इंडिया ने तीसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया में एक बड़ा बदलाव किया है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक,तीसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम में तेज गेंदबाज हर्षित राणा को जगह दी गई है. हर्षित राणा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए चुना गया है.
हर्षित राणा को शुरू में बेंगलुरु में सीरीज की शुरुआत में एक यात्रा रिजर्व के रूप में भारतीय टीम के साथ जोड़ा गया था, बाद में उन्हें असम के खिलाफ दिल्ली के रणजी ट्रॉफी तीसरे दौर के मैच में खेलने के लिए रिलीज कर दिया गया था.
हर्षित राणा ने दिल्ली के लिए खेलते हुए रणजी ट्रॉफी मैच में असम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने सात विकेट हासिल किए थे, इसके अलावा उन्होंने अर्धशतकीय पारी भी खेली थी. दिल्ली की टीम ने इस मुकाबले को 10 विकेट से जीता.
डेब्यू कर सकते हैं हर्षित राणा !
तीसरे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह को कार्यभार प्रबंधन के तहत ब्रेक दिया जा सकता है और उनकी जगह हर्षित राणा को डेब्यू का भी मौका मिल सकता है.
आईपीएल 2024 और दलीप ट्रॉफी में किया था शानदार प्रदर्शन
हर्षित राणा आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइटराइडर्स का हिस्सा थे, जहां उन्होंने 19 विकेट चटकाए थे. गंभीर के मार्गदर्शन में कोलकाता की टीम ने आईपीएल 2024 का खिताब जीता था. इसके बाद उन्होंने दलीप ट्रॉफी में भी उन्होंने आठ विकेट चटकाए थे. उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भी चुना गया था, मगर उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिल सका था.