हर्षित राणा पर कोच अभिषेक नायर का बड़ा अपडेट, तीसरे टेस्ट में क्या होगी भारतीय टीम
हर्षित राणा पर कोच अभिषेक नायर का बड़ा अपडेट, तीसरे टेस्ट में क्या होगी भारतीय टीम
हर्षित राणा को भारत के लिए डेब्यू करने के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा. भारतीय टीम के कोच अभिषेक नायर ने साफ किया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ 1 नवंबर से शुरू होने वाले सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया में किसी अतिरिक्त खिलाड़ी को शामिल नहीं किया जाएगा. इसका...
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - October 30, 2024 4:01 PM IST
Abhishek Nayar
हर्षित राणा को भारत के लिए डेब्यू करने के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा. भारतीय टीम के कोच अभिषेक नायर ने साफ किया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ 1 नवंबर से शुरू होने वाले सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया में किसी अतिरिक्त खिलाड़ी को शामिल नहीं किया जाएगा. इसका अर्थ यह है कि राणा को अब कम-से-कम ऑस्ट्रेलिया में होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी तक इंतजार करना होगा.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक नवंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाएगा. मैच से पहले हर्षित को भारतीय टीम के कैंप में शामिल किया गया था. हालांकि इससे पहले वह टीम के साथ सिर्फ बतौर नेट गेंदबाज ही जुड़े हुए थे. हाल ही में हर्षित ने रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के लिए हाफ सेंचुरी और पारी में पांच विकेट लेकर प्रभावित किया था. असम के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने यह कारनामा किया था. वह इस टीम के साथ ट्रेवलिंग रिजर्व थे. और अगले महीने से ऑस्ट्रेलिया में होने वाली सीरीज के लिए भी वह 18 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं.
Add Cricket Country as a Preferred Source
बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में नायर ने कहा कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल तक पहुंचने के लिए भारत का हर दिन अहम है. और इस मुकाबले के लिए भारत की सोच काफी खुली हुई है.
नायर ने कहा, ‘टीम में कोई नया खिलाड़ी नहीं आएगा. हर सप्ताह काफी अहम है. हर दिन अहम है. हम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बारे में सोचकर अपनी सोच संकरी नहीं कर रहे हैं. हम इसी मैच पर ध्यान क्रेंदित कर रहे हैं.’
हर्षित ने इस साल खेले गए मुकाबलों में काफी प्रभावित किया है. केकेआर के आईपीएल विजय-अभियान में उन्होंने शानदार भूमिका निभाई है. दिल्ली के इस पेसर ने 13 मैचों में 19 विकेट लिए. इसके बाद श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ हुई टी20 इंटरनेशनल के लिए भारतीय दल में शामिल किया गया. हालांकि उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली.
बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के दौरान उन्हें तीसरे टी20 इंटरनेशनल के लिए टीम में मौका मिल सकता था लेकिन वायरल इंफेक्शन के चलते वह मुकाबला नहीं खेल पाए. इसके बाद उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ रिजर्व टीम में शामिल किया गया. अब उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम में शामिल किया गया.
बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए भारत की टीम रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रित बुमरा (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुबमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.