T20 World Cup 2026: टीम इंडिया को बड़ा झटका, हर्षित राणा टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर, सिराज को मिली जगह
T20 World Cup 2026: टीम इंडिया को बड़ा झटका, हर्षित राणा टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर, रिप्लेसमेंट का भी ऐलान
बीसीसीआई ने कहा कि एक स्पेशलिस्ट से सलाह और उसके बाद स्कैन के बाद, BCCI मेडिकल टीम ने उन्हें टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए अनफिट पाया गया.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - February 6, 2026 10:24 PM IST
Harshit Rana
Harshit Rana Out from T20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. भारत के युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा टी-20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया है. 4 फरवरी को नवी मुंबई में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्म-अप मैच के दौरान राणा को चोट लगी थी और वह सिर्फ एक ओवर की गेंदबाजी के बाद मैदान से बाहर चले गए थे.
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने कहा कि एक स्पेशलिस्ट से सलाह और उसके बाद स्कैन के बाद, BCCI मेडिकल टीम ने उन्हें टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए अनफिट पाया, टीम मैनेजमेंट उनके जल्द ठीक होने की कामना करता है.
Add Cricket Country as a Preferred Source
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, 45 टेस्ट, 50 वनडे और 16 टी20 मैच खेल चुके सिराज को राणा के स्थान पर भारतीय टीम में शामिल किया गया है.
🚨 News 🚨
Harshit Rana ruled out of ICC Men's T20 World Cup 2026, Mohd. Siraj named as replacement.
शुक्रवार को भारत के टी-20 टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव ने कहा कि उनकी हालत ठीक नहीं लग रही है, उनकी उपलब्धता के बारे में आखिरी फैसला दिन के आखिर तक पता चल जाएगा. हालांकि सूर्यकुमार ने शनिवार को मुंबई में USA के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप के भारत के पहले मैच की पूर्व संध्या पर कहा था कि उन्हें अभी तक बाहर नहीं किया गया है, हालांकि शनिवार देर शाम तक उनके टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होने की पुष्टि हो गई.
राणा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में केवल एक ओवर डाला, जिसमें उन्होंने 16 रन दिए और उसके बाद घुटने की चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए. राणा हालांकि भारत की शुरुआती एकादश का हिस्सा नहीं थे. नौ टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनका इकोनॉमी रेट भी 10.60 का है, वह हालांकि विशिष्ट परिस्थितियों में एक उपयोगी विकल्प साबित हो सकते थे, वह निचले क्रम में भी बल्ले से योगदान देने में सक्षम है.
‘हर्षित राणा का चोटिल होना बड़ा झटका, मगर हमारे पास 11 खिलाड़ी है’
यूएसए के खिलाफ मैच से पहले हर्षित राणा के बाहर होने पर टीम कॉम्बिनेशन के सवाल पर सूर्यकुमार ने कहा था, चिंता मत करो,हमारे पास कल के लिए 11 खिलाड़ी हैं, लेकिन यह ज़ाहिर है कि एक बड़ा झटका है क्योंकि आप 15 खिलाड़ियों का स्क्वाड बहुत सारे कॉम्बिनेशन को ध्यान में रखकर बनाते हैं, इसलिए हमने भी उसी सोच के साथ इसे बनाया था और अगर वह आगे हमारे लिए उपलब्ध नहीं होते हैं, तो हम दूसरे कॉम्बिनेशन सेट करेंगे.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.