This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
हर्षित राणा ने लपका हैरतअंगेज कैच, स्प्रिंग की तरह उछले और कमाल कर दिया
भारतीय खिलाड़ियों ने गेंद और बल्ले से ही नहीं बल्कि फील्डिंग में भी कमाल किया. टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने हवा में उड़कर एक ऐसा कैच लपका जिसे देख हर कोई हैरान रह गया.
Written by Vanson Soral
Last Updated on - July 19, 2023 11:09 PM IST

IND vs PAK: युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन के शतक और तेज गेंदबाज राजवर्धन हैंगरगेकर के पांच विकेट के दम पर भारत ए ने बुधवार को एमर्जिंग एशिया कप में पाकिस्तान ए को आठ विकेट से हराकर लीग स्टेज का समापन सभी 3 मैचों में जीत के साथ किया. पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 48 ओवर में 205 रन पर सिमट गयी जिसमें हैंगरगेकर की शानदार गेंदबाजी ने अहम भूमिका अदा की. इस तेज गेंदबाज ने आठ ओवर में 42 रन देकर पांच विकेट चटकाये.
जीत के हीरो रहे साई सुदर्शन
भारत की बल्लेबाजी आने पर सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने 110 गेंद में नाबाद 104 रन की पारी खेली जिससे टीम इंडिया ने 206 रनों के लक्ष्य 36.4 ओवर में हासिल कर लिया. सुदर्शन ने पाकिस्तानी टीम के सीनियर तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी पर लगातार छक्के जड़कर अपना चौथा लिस्ट ए शतक ठोका.
WHAT A CATCH, HARSHIT RANA 🔥pic.twitter.com/b8K27kZQ1y
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 19, 2023
इस मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने गेंद और बल्ले से ही नहीं बल्कि फील्डिंग में भी कमाल किया. टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने हवा में उड़कर एक ऐसा कैच लपका जिसे देख हर कोई हैरान रह गया. इस हैरतअंगेज कैच का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
हर्षित राणा के कैच से सब हैरान
पाकिस्तान के एकमात्र बल्लेबाज कासिम अकरम रहे जिन्होंने 40 रन का निजी स्कोर पार किया. कासिम अपने अर्धशतक के करीब पहुंच ही रहे थे कि हंगरगेकर की ने हर्षित राणा के साथ मिलकर उनको पवेलियन की राह दिखा दी. 46वें ओवर में हंगरगेकर ने चौथी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर पटकी जिस पर कट शॉट खेलने के चक्कर में कासिम स्लिप में कैच आउट हो गए.
कासिम को आउट करने में हंगरगेकर की गेंद से ज्यादा स्लिप में खड़े हर्षित का योगदान रहा जिन्होंने हवा में कई फुट उछलते हुए दाएं हाथ से गेंद को लपक लिया. एक पल को तो सभी हैरान रह गए कि ये कैच कैसे हुआ. बल्लेबाज के साथ-साथ कमेंटेटर भी ये हैरतअंगेज कैच देख हैरान रह गए.
Please check Harshit Rana's shoes for springs!#INDvPAKonFanCode #INDvPAK pic.twitter.com/wfK3A16Qwq
— FanCode (@FanCode) July 19, 2023
