बारिश ने रोका खेल, पाकिस्तानी गेंदबाज ने की मस्ती, वीडियो हुआ वायरल
श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है, जहां बारिश ने दूसरे दिन के खेल को प्रभावित किया.
Published On Jul 25, 2023, 03:39 PM IST
Last UpdatedJul 25, 2023, 03:39 PM IST
Hasan Ali (Photo-twitter)
श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में खेला जा रहा दूसरा टेस्ट बारिश की वजह से प्रभावित हुआ है. खेल के दूसरे दिन बारिश की वजह से सिर्फ 10 ओवर का ही खेल हो सका. बारिश ने जहां क्रिकेट फैंस को निराश किया, वहीं पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली को इस बारिश में मस्ती सूझी और उन्होंने इसका खूब मजा लिया. सोशल मीडिया पर हसन अली का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
हसन अली ने पानी से भरे कवर्स पर किया स्लाइड
हसन अली बारिश के पानी से भरे कवर्स पर मस्ती करते नजर आए. वह इन कवर्स पर स्लाइड करते नजर आए. उन्होंने छलांग लगाकर कवर्स पर स्लाइड किया, इसके अलावा वह कवर्स के नीचे छिपते भी नजर आए. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है.
पाकिस्तान की मजबूत शुरुआत
इस मैच की बात करें तो श्रीलंका के पहली पारी के 166 रन के जवाब में पाकिस्तान ने बढ़त हासिल कर ली है. पाकिस्तान ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में दो विकेट पर 178 रन बना लिए हैं और उसकी कुल बढ़त 12 रन की हो चुकी है. अब्दुल्ला शफीक 87 रन और कप्तान बाबर आजम 28 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. दोनों बल्लेबाजों के बीच 57 रन की साझेदारी हो चुकी है.
दूसरे दिन सिर्फ 10 ओवर का खेल हुआ
बारिश की वजह से खेल के दूसरे दिन पहले सेशन में ही सिर्फ 10 ओवर का खेल हो सका. लगातार हो रही बारिश के बाद आगे का खेल नहीं हो सका और दूसरे दिन के खेल की समाप्ति की घोषणा जल्दी कर दी गई. दूसरे दिन पाकिस्तान ने दो विकेट पर 145 रन से अपनी पारी की शुरुआत की और अपनी पारी में 43 रन और जोड़े.