• Home
  • News
  • hasan ali falls head injury carried off on a stretcher ban vs pak test

BAN VS PAK : बुरी तरह चोटिल हुए तेज गेंदबाज हसन अली, स्ट्रेचर पर लाना पड़ा मैदान से बाहर

Bangladesh vs Pakistan 2nd Test: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बुरी तरह से घायल हो गए. जिसके बाद उनको स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर जाना पड़ा.

Edited By : Bhaskar Tiwari |May 16, 2026, 04:07 PM IST

Published On May 16, 2026, 04:07 PM IST

Last UpdatedMay 16, 2026, 04:07 PM IST

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. जिसमें पाकिस्तान के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इस मैच के पहले दिन पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली बॉलिंग करते समय बुरी तरह से चोटिल हो गए. जिसके बाद उनको स्ट्रेचर पर लेटाकर मैदान से बाहर ले जाया गया. हसन के साथ ये घटना पहली पारी के 8वें ओवर में घटी.

बुरी तरह घायल हुए हसन अली

दरअसल यह घटना बांग्लादेश की पहली पारी के आठवें ओवर में घटी. हसन अली ने ओवर की पांचवीं गेंद डाली. जिसको तंजीद हसन तमीम ने सामने की तरफ खेला. हसन ने अपने फॉलो-थ्रू में गेंद को पकड़ने का प्रयास किया. लेकिन इसी दौरान उनका बैलेंस बुरी तरह से बिगड़ गया और वह मैदान पर गिर पड़े. ग्राउंड पर गिरते समय हसन अली का सिर जमीन पर काफी तेजी से लगा. जिसके बाद वह काफी दर्द में दिखाई दिए. हसन काफी देर तक अपना सिर पकड़े बैठे रहे. फिजियो के जांच करने के बाद हसन को स्ट्रेचर पर लेटाकर मैदान से बाहर ले जाया गया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हालांकि, कुछ समय बाद हसन अली पूरी तरह से ठीक होने के बाद फिर से मैदान पर लौट आए और उन्होंने गेंदबाजी भी शुरू कर दी. पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बांग्लादेश को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है. मेजबान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. महमूदुल हसन जॉय बिना खाता खोले मोहम्मद अब्बास का शिकार बने. इसके बाद तंजीद हसन तमीम 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे. पहले टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी करने वाले मोमिनुल हक 41 गेंदों का सामना करने के बाद 22 रन बनाकर आउट हुए.

शाहीन शाह अफरीदी हुए प्लेइंग से ड्रॉप

इस मुकाबले के लिए पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 3 बड़े बदलाव किए हैं. बाबर आजम फिट होने के बाद टीम में लौट आए हैं. वहीं, खुर्रम शहजाद और साजिद खान को भी टीम में शामिल किया है. पहले टेस्ट में बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 104 रनों से हराया था. अपनी घरेलू सरजमीं पर यह बांग्लादेश की पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में पहली जीत थी.

Editor's Pick