एरोन फिंच-शॉन मार्श को निशाना बनाएंगे हसन अली-शादाब खान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम 7 अक्टूबर दुबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 24, 2018, 07:06 PM IST

Published On Sep 24, 2018, 07:06 PM IST

Last UpdatedSep 24, 2018, 07:06 PM IST

Shadab Khan (AFP)

यूएई में चल रहे एशिया कप में हिस्सा ले रहे पाकिस्तान टीम जल्द ही इसी वेन्यू पर ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 8 अक्टूबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। पाक गेंदबाज हसन अली और शादाब खान अभी से इस सीरीज को लेकर उत्साहित हैं। क्रिकेट डॉट कॉम एयू से बातचीत में शादाब और हसन ने उन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के नाम बताए जिन्हें वो इस सीरीज में निशाना बनाएंगे।

हसन अली ने अपने बयान में कहा कि वो एरोन फिंच को अपना लक्ष्य बनाएंगे। अली ने कहा, “ऑस्ट्रेलिया टीम में कई अच्छे खिलाड़ी हैं, खासकर कि फिंच बेहद अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हम किसी को हल्के में नहीं ले सकते हैं, ऑस्ट्रेलिया हमेशा ही अच्छी टीम रही है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

स्पिन ऑलराउंडर शादाब खान ने शॉन मॉर्श को निशाना बनाने की बात कही। उन्होंने कहा, “शॉन मॉर्श टेस्ट में अच्छा खेलते हैं तो मैं उन्हें निशाना बनाऊंगा। टेस्ट मैच में उनका टेम्परामेंट काफी अच्छा है। इंग्लैंड में वनडे सीरीज में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था। इसलिए मैं उन्हें अटैक करना चाहता हूं।” फिलहाल पाकिस्तान टीम के सामने बांग्लादेश की चुनौती है। पाक टीम को एशिया कप के फाइनल में जगह बनाने के लिए कल बांग्लादेश के खिलाफ नॉकआउट मुकाबला खेलना है।

Editor's Pick