AUS VS BAN: बांग्लादेश के नाम रहा डार्विन टेस्ट का पहला दिन, हसन महमूद ने बरपाया कहर

बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 55 रन देकर छह विकेट निकाले, जबकि तस्कीन अहमद और इबादत हुसैन ने दो-दो विकेट चटकाए.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Aug 13, 2026, 04:08 PM IST

Published On Aug 13, 2026, 04:08 PM IST

Last UpdatedAug 13, 2026, 04:08 PM IST

Hasan Mahmud

Hasan Mahmud

AUS VS BAN 1st Test: डार्विन में ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट का पहला दिन मेहमान टीम के नाम रहा. खेल के पहले हसन महमूद (छह विकेट) की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 198 रन पर समेट दिया. पहले दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने सिर्फ एक विकेट खोकर 96 रन बना लिए हैं. बांग्लादेश की टीम ऑस्ट्रेलिया से 102 रन पीछे है.

ऑस्ट्रेलिया को 198 रन पर ऑल आउट करने के बाद पहली पारी में बांग्लादेश की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही. शादमान इस्लाम 30 गेंदों का सामना करने के बाद 20 रन बनाकर आउट हुए, इसके बाद तंजीद हसन तमीम और मोमिनुल हक ने मोर्चा संभाला और दिन का खेल खत्म होने तक टीम को कोई और झटका नहीं लगने दिया. दूसरे विकेट के लिए दोनों मिलकर 60 रनों की नाबाद साझेदारी निभा चुके हैं. तंजीद 67 गेंदों का सामना करने के बाद 32 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि मोमिनुल 49 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 35 रन बना चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एकमात्र विकेट मिचेल स्टार्क ने चटकाया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हसन महमूद ने गेंद से बरपाया कहर

इससे पहले, बांग्लादेश के गेंदबाजों ने हसन महमूद के शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम को पहली पारी में 198 रनों पर समेटा. ट्रेविस हेड और जैक वेदराल्ड ने पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े. हेड 22 रन बनाकर हसन महमूद की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए, जबकि वेदराल्ड 23 रन ही बना सके. मार्नस लाबुशेन एक रन बनाने के बाद इबादत हुसैन का शिकार बने, कैमरून ग्रीन 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

स्टीव स्मिथ ने अकेले किया संघर्ष

वहीं, एलेक्स कैरी 19 और ब्यू वेबस्टर 12 रन बनाकर आउट हुए, हालांकि स्टीव स्मिथ एक छोर को संभालकर खड़े रहे और उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली. स्मिथ 109 गेंदों का सामना करने के बाद 71 रन बनाकर हसन महमूद की गेंद पर लिटन दास को कैच देकर आउट हुए. कप्तान पैट कमिंस 9 ही रन बना सके, तो मिचेल स्टार्क (1 रन) और नाथन लायन (7 रन) भी बल्ले से कुछ खास योगदान नहीं दे सके. जोश हेजलवुड 7 रन बनाकर नाबाद रहे.

गेंदबाजी में बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 55 रन देकर 6 विकेट निकाले, जबकि तस्कीन अहमद और इबादत हुसैन ने दो-दो विकेट चटकाए.

Editor's Pick