×

हाशिम आमला ने साउथ अफ्रीका की टेस्ट कप्तानी छोड़ी

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट ड्रॉ होने के बाद लिया चौंकाने वाला फैसला

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - January 7, 2016 10:27 AM IST

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट ड्रॉ  होने के बाद हाशिम आमला ने टेस्ट कप्तानी से इस्तीफा दे दिया  © Getty Images
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट ड्रॉ होने के बाद हाशिम आमला ने टेस्ट कप्तानी से इस्तीफा दे दिया © Getty Images

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट खत्म होते ही साउथ अफ्रीका कैंप की तरफ से एक चौंकाने वाली खबर आई। हाशिम आमला ने टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। वनडे टीम के कप्तान ए बी डीविलियर्स बाकि बचे दो टेस्ट में साउथ अफ्रीका की कमान संभालेंगे। ये चौंकाने वाला फैसला लेने के बाद आमला ने कहा कि यह आसान फैसला नहीं था लेकिन मेरा मानना है कि मैं एक संपूर्ण बल्लेबाज और एक सीनियर प्लेयर के रूप में टीम के लिए ज्यादा उपयोगी साबित रहूंगा। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट ड्रा रहा जिसमें बतौर कप्तान आमला ने शानदार दोहरा शतक जमाया। इस सीरीज का पहला मैच जीतकर इंग्लैंड सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है। सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 14 जनवरी को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा। ALSO READ: साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड के दूसरे टेस्ट का फुल स्कोरकार्ड

TRENDING NOW

क्रिकेट साउथ अफ्रीका के बयान के अनुसार आमला ने टेस्ट कप्तानी से हटने का फैसला कर लिया है, उन्होने अपने साथी खिलाड़ियों की इसकी सूचना मैच के बाद दे दी थी। आमला ने एक पत्रकारों को बताया कि मेरा मानना है कि कोई और इस जिम्मेदारी को बेहतर निभा सकता है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी करने वाले आमला ने डीविलियर्स और और डू प्लेसी के साथ मिलकर 183 और 171 रन की साझेदारियां निभाई। दोहरा शतक जमाने वाले आमला ने 707 मिनट की बल्लेबाजी में 477 गेंदों का सामना किया। जिसमें 27 चौके शामिल थे। हाल के दिनों भारत में अपने खराब प्रदर्शन के कारण आमला को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में आमला की कप्तानी में साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज 3-0 से हार गई थी। ALSO READ: श्रीलंक बनाम न्यूजीलैंड के पहले टी20 मुकाबले का फुल स्कोरकार्ड