×

इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट: हाशिम आमला का दोहरा शतक, टेस्ट ड्रॉ की ओर

चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 16 रन बना लिए हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - January 6, 2016 11:34 AM IST

हाशिम अमला ने टेस्ट क्रिकेट का चौथा दोहरा शतक मुकम्मल किया  © Getty Images
हाशिम अमला ने टेस्ट क्रिकेट का चौथा दोहरा शतक मुकम्मल किया © Getty Images

दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच न्यूलैंड्स कैपटाउन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड की पहली पारी के 629 रनों के जवाब में अपनी पहली पारी 627/7 पर घोषित कर दी। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 16 रन बना लिए हैं। क्रीज पर दोनों सलामी बल्लेबाज एलिस्टियर कुक(8*) और एलेक्स हेल्स(5*) सुरक्षित हैं। इससे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका टीम ने अपने तीसरे दिन के स्कोर 353/3 रनों से आगे खेलना शुरू किया। दिन के पहले ही सत्र में दक्षिण अफ्रीकी कप्तान हाशिम आमला ने अपने टेस्ट क्रिकेट जीवन का चौथा दोहरा शतक जड़ा। फुल स्कोरकार्ड जानने के लिए यहां क्लिक करें…

आमला दोहरा शतक पूरा करने के थोड़ी ही देर बाद स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर बोल्ड आउट हो गए। आउट होने से पहले अमला ने डू प्लेसी के साथ चौथे विकेट के लिए महत्वपूर्ण 171 रनों की साझेदारी निभाई। आमला के आउट होने के कुछ देर बाद ही डू प्लेसी भी चलते बने। डू प्लेसी को जेम्स एंडरसन की गेंद पर बेन स्टोक्स ने लपका। डू प्लेसी ने 86 रनों का योगदान दिया। उनके बाद बल्लेबाजी करने आए विकेटकीपर बल्लेबाज क्वींटन डी कॉक भी 5 रन बनाकर ब्रॉड का शिकार हुए। इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने मात्र 10 रनों के अंतराल में अपने तीन विकेट गंवा दिए।

TRENDING NOW

इस मुश्किल की घड़ी में बल्लेबाजी करने आए टेम्बा बावूमा ने बेहतरीन बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश किया और मैदान के चारों ओर शॉट लगाए और एक बार फिर से इंग्लैंड के गेंदबाजों को विकटों के लिए तरसा दिया। बावूमा ने इस दौरान शानदार शतक(102*) लगाया। उदीयमान दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज बावूमा का यह टेस्ट मैचों में पहला शतक है। बावूमा ने निचले क्रम के बल्लेबाज क्रिस मोरिस(69) के साथ सातवें विकेट के लिए महत्वपूर्ण 167 रनों की साझेदारी निभाई। मोरिस के आउट होने के कुछ देर बाद ही दक्षिण अफ्रीकी कप्तान हाशिम अमला ने पारी घोषित कर दी। इंग्लैंड ने पहली पारी के आधार पर 2 रनों की बढ़त ले ली। इंग्लैंड की ओर से स्टुअर्ट ब्रॉड और स्टीवन फिन ने दो-दो विकेट लिए। वहीं जेम्स एंडरसन और बेन स्टोक्स को एक-एक विकेट से संतोष करना पड़ा। इंग्लैंड पहले से ही सीरीज का पहला मैच जीतकर 1-0 से बढ़त बनाए हुए है।