- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Hasin Jahan alleges Mohammed Shami says my daughter passport has expired but he did not
'बेटी का पासपोर्ट... लेकिन शमी...', हसीन जहां ने लगाए पेसर पर गंभीर आरोप
भारतीय टीम से बाहर चल रहे पेसर मोहम्मद शमी ने हाल ही में अपनी बेटी से मुलाकात की थी. इसके बाद उन्होंने इसका वीडियो भी शेयर किया था.
Published On Oct 04, 2024, 03:08 PM IST
Last UpdatedOct 04, 2024, 03:08 PM IST
Hasin Jahan on mohd shami
नई दिल्ली: भारतीय टीम के पेसर मोहम्मद शमी बीते करीब एक साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं. शमी ने भारत के लिए आखिरी मुकाबला 2023 में वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेला था. शमी सर्जरी के बाद रीहैब से गुजर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी आइरा से मुलाकात की. दोनों ने शॉपिंग भी की.
शमी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक इमोशनल वीडियो भी शेयर किया था. शमी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसके साथ उन्होंने एक कैप्शन भी दिया था. शमी ने लिखा था, ‘जब मैंने इतने समय बाद उसे देखा तो वक्त ठहर गया. लफ्ज जितना बयां कर सकते हैं मैं तुम्हें उससे ज्यादा प्यार करता हूं, बेबो.’
इंस्टाग्राम पर शमी का यह वीडियो खूब वायरल हुआ. और कई लोगों ने इस पर इमोशनल कॉमेंट किया. हालांकि शमी से अलग रह रहीं उनकी पत्नी हसीं जहां ने इस मुलाकात पर टिप्पणी की है.
क्या कहा हसीन जहां ने
आनंदबाजार.कॉम से बातचीत में जहां ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी का पासपोर्ट एक्सपायर हो गया है और शमी कागजों पर दस्तखत करने के बजाय उन्हें शॉपिंग करवाने ले गए.
आनंदबाजार.कॉम ने हसीं जहां के हवाले से आगे कहा, ‘यह सिर्फ दिखावे के लिए है. मेरी बेटी का पासपोर्ट एक्सपायर हो गया है. नए पासपोर्ट के लिए शमी के हस्ताक्षर जरूरी ते. इसी वजह से वह अपने पिता से मिलने गई थी. लेकिन शमी ने साइन नहीं किए. वह अपनी बेटी के साथ शॉपिंग के लिए मॉल चला गया. जिस कंपनी के लिए शमी विज्ञापन करते हैं, वहीं बेटी को वहां ले गए. मेरी बेटी ने जूते और कपड़े उनकी ही दुकान से खरीदे. अगर उस दुकान से कुछ खरीदता है तो उसे पैसे नहीं देने होते. इसी वजह से बेटी को वहां ले जाया गया था. मेरी बेटी को गिटार और कैमरा चाहिए था लेकिन उसने (शमी) वह नहीं दिलाए.’
हसीन जहां ने आगे बताया, ‘शमी कभी मेरी बेटी के बारे में पूछताछ नहीं करते. शमी सिर्फ अपने में बिजी रहता है. वह एक महीना पहले भी अपनी बेटी से मिला था लेकिन उसने कुछ पोस्ट नहीं किया. मुझे लगता है कि अब पोस्ट करने के लिए कुछ नहीं था, तो उसने वह वीडियो अपलोड है.’