VIDEO: पिता और बेटे के बीच रोमांचक मुकाबला, नबी की पहली गेंद पर हसन ईसाखिल ने जड़ा छक्का
हसन ईसाखिल ने 36 गेंदों पर 144.44 की स्ट्राइक रेट से 52 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे
Published On Jul 22, 2025, 06:21 PM IST
Last UpdatedJul 22, 2025, 06:21 PM IST
nabi
Hassan Eisakhil Six Video: अफगानिस्तान में शपागीजा क्रिकेट लीग 2025 के दौरान पिता और बेटे के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. पिता मोहम्मद नबी की पहली ही गेंद पर बेटे हसन ईसाखिल ने छक्के के साथ स्वागत किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
सीजन के 8वें मैच में एमो शार्क्स की टीम का सामना मिस ऐनाक नाइट्स से हुआ. मोहम्मद नबी इस लीग में मिस ऐनाक नाइट्स की टीम के लिए खेल रहे हैं. वहीं, उनके बेटे हसन ईसाखिल एमो शार्क्स की टीम का हिस्सा हैं. एमो शार्क्स की पारी के 8वें ओवर के दौरान इस बाप-बेटे की जोड़ी का आमना-सामना हुआ, पिता मोहम्मद नबी की पहली ही गेंद पर बेटे हसन ईसाखिल ने छक्का जड़ दिया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
हसन ईसाखिल ने खेली दमदार पारी
एमो शार्क्स की टीम के बल्लेबाज हसन ईसाखिल ने 36 गेंदों पर 144.44 की स्ट्राइक रेट से 52 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे. इस पारी के बावजूद पूरी टीम 19.4 ओवर में 162 रन पर ढेर हो गई.
वह जहीर- बुमराह की तरह है, भारत के युवा तेज गेंदबाज के फैन बने अश्विन
हसन ईसाखिल ने फर्स्ट क्लास में जड़ा है दो शतक
18 साल के हसन ईसाखिल अभी तक 4 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं, जिसमें उनके नाम 330 रन दर्ज हैं. इस दौरान उन्होंने 2 शतक भी लगाए हैं