'मुझे बार-बार यह बताना पड़ता है कि कर्टनी वॉल्श मेरे पिता नहीं हैं'
विंडीज के इस गेंदबाज ने तिरुवनंतपुरम टी20 में शिवम दुबे और श्रेयस अय्यर को आउट किया।
Published On Dec 09, 2019, 06:40 PM IST
Last UpdatedDec 09, 2019, 06:40 PM IST
तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज की टीम आठ विकेट से बड़ी जीत दर्ज करने में सफल रही तो इसका श्रेय कुछ हदतक गेंदबाज हेडन वॉल्श को भी जाता है क्योंकि उन्होंने अपने चार ओवरा में सात की इकनॉमी से 28 रन देकर दो विकेट निकाले. शिवम दुबे और श्रेयस अय्यर वॉल्श का शिकार बने. वॉल्श उनसे बार-बार पूछे जाने वाले एक सवाल से काफी खफा हैं.
पढ़ें:- महेंद्र सिंह धोनी का नया अवतार, जल्द ही इस प्रोफेशन में नजर आने वाले हैं माही
हेडन वॉल्श से बार-बार हर कोई यह सवाल पूछता है कि क्या वो विंडीज के दिग्गज तेज गेंदबाज कर्टनी वॉल्श के बेटे हैं. वॉल्श ने कहा, “मुझे बार-बार लोगों को यह बताना पड़ता है कि मैं कर्टनी वॉल्श का बेटा नहीं हूं.”
उन्होंने बताया, ” जब मैं कनाडा टी20 लीग में खेल रहा था तब एक शख्स मेरे पास आया और हंसते हुए कर्टनी वॉल्श कहने लगा. मेरे पिता कर्टनी वॉल्श नहीं हैं.”
हेडन वॉल्श ने कहा, “तिरुवनंतपुरम में अच्छी गेंदबाजी के बाद अब लोग जानने लगेंगे कि मैं कौन हूं और मेरे पिता कौन हैं.”
शिवम दुबे की विकेट निकालने के बारे में सवाल पर हेडन वॉल्श ने कहा, “नेट्स में मैंने इविन लुइस और निकोलस पूरन को गेंदबाजी की थी. दुबे के खिलाफ गेंदबाजी के दौरान में काफी आत्मविश्वास से भरा हुआ था.”
पढ़ें:- पूर्व इंग्लिश कप्तान केविन पीटरसन का रिषभ पंत को लेकर बड़ा बयान, कहा- वो बार-बार…
वॉल्श ने अपनी शानदार फॉर्म का क्रेडिट केरेबियन प्रीमियर लीग को दिया. “सीपीएल में अच्छे प्रदर्शन के कारण ही चयनकर्ताओं ने मुझे राष्ट्रीय टीम में मौका दिया है. अंतरराष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए मुझे काफी संघर्ष करना पड़ा है. काफी संघर्ष के बाद मिली इस सफलता से मैं सातवें आसमान पर हूं.”