- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Hazratullah Zazai stars in Afghanistan’s 16-run win over Ireland in first T20
अफगानिस्तान ने आयरलैंड को पहले टी20 में 16 रन से हराया, 1-0 की बढ़त
बारिश के बाधित इस मुकाबले को 18 ओवर का कर दिया गया था जिसमें अफगानिस्तान ने 16 रन से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।
Published On Aug 21, 2018, 03:30 PM IST
Last UpdatedAug 21, 2018, 03:30 PM IST
Afghanistan cricket team © Getty Images
आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला में मेजबान टीम को हार का सामना करना पड़ा। बारिश के बाधित इस मुकाबले को 18 ओवर का कर दिया गया था जिसमें अफगानिस्तान ने 16 रन से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।
सलामी बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजाई की 74 रन की पारी के दम पर अफगानिस्तान ने पहले टी20 इंटरनेशनल में आयरलैंड को 16 रन से हराकर तीन मैचों में सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली।
अफगानिस्तान ने बारिश के कारण 18 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 160 रन बनाये जिसके जवाब में आयरलैंड की टीम नौ विकेट पर 144 रन ही बना सकी।
ICYMI: Hazratullah Zazai’s brilliant half-century helped Afghanistan trump Ireland by 16 runs in the first T20I.#IREvAFG REPORT https://t.co/89upSJd3e5 pic.twitter.com/tClFlkKvyp
— ICC (@ICC) August 21, 2018
दिसंबर 2016 के बाद अपना दूसरा अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे 20 साल के जजाई ने 33 गेंद की तूफानी पारी में छह छक्के और आठ चौके लगाये जबकि टीम की जीत में राशिद खान ने तीन और मुजीब उर रहमान तथा अफताब आलम ने दो-दो विकेट लेकर टीम की जीत में योगदान दिया।
आयरलैंड की ओर से कप्तान गैरी विल्सन ने 34 और सलामी बल्लेबाज पीटर स्टर्लींग ने 27 रन का योगदान दिया। सीरीज का दूसरा बुधवार खेला जाएगा।
(एजेंसी इनपुट)