add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

'उसे माफी मांगने की जरूरत नहीं...' अर्शदीप के गुस्से को गौतम गंभीर का फुल सपोर्ट!

भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर ने कहा है कि एक तेज गेंदबाज को आक्रामक होना ही चाहिए. उन्होंने कहा कि मैं अपने खिलाड़ियों से इसी तरह के व्यवहार की उम्मीद करता हूं.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - March 12, 2026 12:37 PM IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्शदीप सिंह ने डेरेल मिशेल पर गेंद थ्रो की थी. इसके बाद भारतीय पेसर के इस व्यवहार की बहुत आलोचना हुई. हालांकि टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर इसे बहुत गंभीरता से नहीं लिया है. गंभीर इस मामले में अपने गेंदबाज के साथ खड़े हैं. अर्शदीप ने अपने इस व्यवहार के लिए माफी मांगी थी. हालांकि गंभीर ने कहा है कि अगर अर्शदीप माफी नहीं भी मांगते तो भी उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता.

न्यूजीलैंड की पारी के 11वें ओवर की बात है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर दोनों टीमों का मैच खेला जा रहा था. मिशेल ने अर्शदीप सिंह के ओवर में लगातार दो छक्के लगाए थे. इसकी अगली गेंद पर अर्शदीप सिंह ने गेंद को फील्ड किया और फॉलो-थ्रू में गेंद को बल्लेबाज की ओर थ्रो किया. गेंद मिशेल के पैड पर लगी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अर्शदीप के गुस्से पर गंभीर बोले- सब ठीक है

हालांकि अर्शदीप ने ओवर के बाद न्यूजीलैंड के उपकप्तान से माफी भी मांगी. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने अर्शदीप को आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन का दोषी माना और उन पर मैच फीस का 15 फीसदी जुर्माना लगाया. इसके साथ ही अर्शदीप को एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया.

इस पूरे मामले पर भारतीय कोच गौतम गंभीर ने समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कहा, ‘यह ठीक है. आप अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. आपका गुस्सा दिखाना बनता है. इसमें कुछ भी गलत नहीं है. किसी भी गेंदबाज को पसंद नहीं आएगा कि उसकी गेंदबाजी पर दो छक्के लगें. और मैं अपने खिलाड़ियों से इसी तरह की प्रतिक्रिया देखना चाहता हूं. और इसमें कुछ भी गलत नहीं है. और सच कहूं तो उन्होंने सॉरी नहीं कहा होता तो भी मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. मुझे सच में कोई फर्क नहीं पड़ता. उन्हें माफी मांगने की जरूरत नहीं है. यह अच्छी बात है कि उन्होंने माफी मांगी. लेकिन क्रिकेट के मैदान पर कोई आपका दोस्त नहीं है. दुश्मन भी नहीं है.’

‘सोशल मीडिया पर मामले बढ़ा-चढ़ाकर दिखते हैं’

गंभीर ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया के इस दौर में कई बार इस तरह की घटनाएं काफी बढ़ा-चढ़ाकर सामने आती हैं.

उन्होंने कहा, ‘आपका काम अपने देश को प्रतिनिधित्व करना है. आपका काम अपने देश के लिए क्रिकेट मैच जीतना है. और आप नहीं चाहते कि आपकी गेंदबाजी पर दो छक्के लगें. और यह ठीक है. मुझे लगता है कि इन चीजों को बहुत ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर नहीं देखना चाहिए. ऐसी चीजें पहली भी होती थीं. आज चूंकि सोशल मीडिया के इस दौर में चीजें बहुत ज्यादा बड़ी हो जाती हैं.’

भारत के लिए यह मुकाबला जीतना आसान रहा. भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया. भारतीय टीम ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता. टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड की ट्रॉफी जीती.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/