add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

जितनी बॉल में मैं खाता खोलता था, वह हाफ सेंचुरी बना लेते हैं... अभिषेक की पारी के फैन हुए सुनील गावस्कर

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंद की 84 रन की विस्फोटक पारी में पांच चौके और आठ छक्के लगाए. भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने अभिषेक शर्मा की पारी की जमकर तारीफ की है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 22, 2026 9:09 PM IST

अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी (35 बॉल में 84 रन) की मदद से भारत ने टी-20 सीरीज में जीत के साथ शुरुआत की है. बुधवार को खेले गए पहले टी20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया. अभिषेक शर्मा ने 35 गेंद की विस्फोटक पारी में पांच चौके और आठ छक्के लगाए. भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने अभिषेक शर्मा की पारी की जमकर तारीफ की है. इसके साथ वह वनडे टीम में भी अभिषेक शर्मा की दावेदारी का समर्थन किया है.

सुनील गावस्कर ने नागपुर में पहले टी-20 मैच की पारी के बाद अभिषेक की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि वह कोई साधारण खिलाड़ी नहीं है, वो एक नया शेर है, छक्के मारने का उनका तरीका उनकी कॉन्फिडेंस और निडरता दिखाता है, उनकी बैटिंग में सिर्फ पावर नहीं, क्लास भी है, अगर वो ऐसे ही खेलता रहा, तो भारत के लिए बड़ा मैच-विनर बनेगा. गावस्कर ने कहा कि जितनी गेंदों में वो हाफ-सेंचुरी बनाते हैं, उतनी ही गेंदों में मैं अपना खाता खोलता था, यह बहुत बड़ा फर्क है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मैच के बाद अभिषेक शर्मा ने गावस्कर के छूए पैर

वहीं सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसमें मैच के बाद अभिषेक शर्मा दिग्गज सुनील गावस्कर के पैर छूते भी नजर आ रहे हैं.

गावस्कर ने अभिषेक को बताया वनडे टीम का दावेदार

इस मैच के बाद सुनील गावस्कर और अभिषेक शर्मा के बीच मजेदार बातचीत भी हुई. सुनील गावस्कर ने इस दौरान वनडे टीम में अभिषेक शर्मा की जगह और रोहित शर्मा के साथ उनकी ओपनिंग को लेकर बड़ा बयान दिया. गावस्कर ने कहा कि एक तरफ रोहित शर्मा पुल शॉट करते दिखें और दूसरी तरफ अभिषेक शर्मा हों, शर्मा जी और शर्मा जी जोड़ी धमाल मचा देगी.