• Home
  • News
  • He Was totally Clueless says former India captain Krishnamachari Srikkanth about Ruturaj Gaikwad

IPL 2026: 'उसे कुछ भी पता नहीं चल रहा था', पूर्व कप्तान ने गायकवाड़ को खूब सुनाया

रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी को लेकर उठे बड़े सवाल. पूर्व कप्तान ने कहा कि उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था. कि कब किससे गेंदबाजी करनी है.

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 04, 2026, 02:01 PM IST

Published On Apr 04, 2026, 02:01 PM IST

Last UpdatedApr 04, 2026, 02:01 PM IST

Ruturaj gaikwad

Ruturaj gaikwad

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को शुक्रवार को आईपीएल 2026 के मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में बुरी तरह हार मिली. इस मैच में CSK के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी की भी खूब आलोचना हुई. इस हार के बाद भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज कृषमनचारी श्रीकांत ने कहा है कि गायकवाड़ को कुछ पता नहीं चल रहा था. इस मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा था.

चेन्नई सुपर किंग्स ने 209 रन का अच्छा स्कोर बनाया था लेकिन पंजाब ने 8 गेंद बाकी रहते 5 विकेट से मैच जीत लिया. श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर गायकवाड़ की कप्तानी अपनी राय रखी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

प्रियांश आर्या की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

उन्होंने कहा, ‘प्रियांश आर्या के आक्रमण के बाद चेन्नई की टीम पटरी से उतर गई. हालांकि प्रियांश आर्या ने सिर्फ 39 रन बनाए लेकिन ये रन चूंकि सिर्फ 11 गेंद पर बने थे, इससे बाकी बल्लेबाजों के लिए आसानी हो गई. मैट हेनरी को कुछ पता नहीं चल रहा था. रुतुराज को एक कप्तान होने के बाद भी कुछ पता नहीं था कि किससे और कब गेंदबाजी करवानी है.’

श्रीकांत ने आगे कहा, ‘मैच वहीं पहले चार ओवरों में खत्म हो गया था. चेन्नई सुपर किंग्स ने कूपर कॉनली को बहुत खराब गेंदबाजी की. गेंद को फ्लाइट देने के बजाय वे उसे ऐसी गेंदबाजी करते रहे जिस पर वह कट कर सके. वे विकेट के लिए गए ही नहीं. कलाई के स्पिनर्स को विकेट लेने चाहिए.’ चेन्नई सुपर किंग्स के किसी भी गेंदबाज का इकॉनमी रेट 9 रन प्रति ओवर से कम नहीं था. पांच में से तीन गेंदबाजों का इकॉनमी रेट 11 से ऊपर था.

चेन्नई ने बनाया अच्छा स्कोर लेकिन पंजाब की आसान जीत

मैच की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला. टीम ने आयुष म्हात्रे की हाफ सेंचुरी की मदद से अच्छा स्कोर बनाया. म्हात्रे ने 43 गेंद पर 73 रन की पारी खेली. उनकी पारी में पांच छक्के और छह चौके शामिल रहे. इसके अलावा शिवम दूबे और सरफराज खान ने भी तेजी से रन बनाए. दूबे ने 27 गेंद पर 45 और सरफराज खान ने 11 गेंद पर ताबड़तोड़ 32 रन बनाए. लेकिन इसके बाद गेंदबाज 209 रन के स्कोर का बचाव नहीं कर पाए. पंजाब के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 29 गेंद पर 50 रन बनाए.

चेन्नई सुपर किंग्स की दो मैचों में यह दूसरी हार है. इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. चेन्नई की एक बड़ी परेशानी यह है कि महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल चोटिल होने की वजह से नहीं खेल पा रहे हैं.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick