×

IND vs SA: 5वें T20I में बारिश बनी विलेन, जानें कब दोबारा शुरू होगा मैच

बारिश के चलते सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला अपने नियत समय पर शुरु नहीं हो पाया है। 5 मैचों की T20I सीरीज में दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Vanson Soral
Last Updated on - June 19, 2022 9:32 PM IST

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5वें T20I मुकाबलें में बारिश ने खलल डाल दी है। बारिश के चलते सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला अपने नियत समय पर शुरु नहीं हो पाया है। 5 मैचों की T20I सीरीज में दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर हैं।

मैच के लिए 7 बजे मैदान पर जैसे ही सभी खिलाड़ी आए तो बारिश शुरू हो गई। इसके बाद सभी खिला़ड़ी वापस डगआउट में चले गए और पूरे मैदान को कवर्स से ढक दिया गया। हालांकि थोड़ी देर बाद बारिश थमी और मैच शुरु हुआ लेकिन 3.3 ओवर के बाद बारिश ने फिर खलल डाल दी। अब मैच 10 बजकर 12 मिनट पर दोबारा शुरू होगा मैच में अब दोनों तरफ से सिर्फ पांच-पांच ओवर फेंके जाएंगे।

इससे पहले साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। आज के मैच में टेम्बा बावुमा नहीं खेल रहे हैं। बावुमा को पिछले मैच में चोट लग गई थी जिसके चलते आज कप्तानी का जिम्मा केशव महाराज संभाल रहे हैं। वहीं, भारत की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

प्लेइंग इलेवन

साउथ अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स, ड्वेन प्रिटोरियस, रासी वान दर दुसें, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, ट्रिस्टन स्टब्स, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, अनरिख नॉर्खिये, लुंगी एनगिडी

भारत: ऋतुराज गायकवाड़, इशान किशन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, आवेश खान