- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Heinrich Klaasen Replaces Injured Rudi Second against India Tests Series
चोटिल रुडी सेकेंड की जगह हेनरिक क्लासेन दक्षिण अफ्रीकी टेस्ट टीम में
105 प्रथमश्रेणी मैचों में 30 साल के रूडी सेकेंड लगा चुके हैं रनों का अंबार, अब इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का इंतजार और लंबा हुआ
Published On Aug 18, 2019, 11:13 AM IST
Last UpdatedAug 18, 2019, 11:13 AM IST
Heinrich Klaasen @ afp (file image)
दक्षिण अफ्रीकी टीम को भारत के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले तगड़ा झटका लगा है। दक्षिण अफ्रीका ए के साथ प्रैक्टिस के दौरान रूडी सेकेंड चोटिल होकर बाहर हो गए हैं। उनकी जगह पर विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन को टीम में शामिल किया गया है।
पढ़ें: पाकिस्तान में एक टेस्ट मैच खेल सकती है श्रीलंकाई क्रिकेट टीम
इसकी घोषणा क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने शनिवार को की। वेबसाइट क्रिकबज के मुताबिक सीएसए के कार्यवाहक क्रिकेट डायरेक्टर कोरी वान जिल ने कहा, ‘ क्लासेन दक्षिण अफ्रीका ए टीम में वनडे स्क्वॉड में हैं। उन्हें रूडी की जगह पर चार दिवसीय सीरीज के लिए टीम में जोड़ा जाता है ताकि वो भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारी कर सकें।’
14 वनडे और 9 टी-20 मैच खेल चुके क्लासेन को टेस्ट में डेब्यू का इंतजार है। रूडी सेकेंड का प्रथमश्रेणी क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने 105 मैचों में 45.05 की औसत से कुल 6,893 रन बनाए हैं।
पढ़ें: पुजारा के शतकीय प्रहार से टीम इंडिया 300 रन के करीब
दक्षिण अफ्रीका का भारत दौरा 15 सितंबर से शुरू होगा। तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। इसके बाद 2 अक्टूबर से विशाखापत्तनम में टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी।