• Home
  • News
  • Heinrich Klaasen Wicket Phil Salt catch controversy in RCB VS SRH IPL 2026 Match Watch Video

WATCH: आउट या नॉट आउट, फिल सॉल्ट के कैच पर विवाद, बल्लेबाज का भी फूटा गुस्सा

हेनरिक क्लासेन जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे थे, मगर रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर फिल साल्ट ने सीमा रेखा पर उनका कैच लेकर उनकी पारी का अंत कर दिया.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Mar 28, 2026, 09:18 PM IST

Published On Mar 28, 2026, 09:18 PM IST

Last UpdatedMar 28, 2026, 09:18 PM IST

Heinrich Klassen catch

Heinrich Klassen catch

आईपीएल 2026 में शनिवार को ओपनिंग मैच में आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आमने- सामने हुई. इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के विकेट पर जमकर विवाद हुआ. हेनरिक क्लासेन इस मैच में बाउंड्री लाइन पर फिल साल्ट के हाथों कैच आउट हुए, हालांकि उनके कैच को लेकर बल्लेबाज ने सवाल उठाए. वहीं सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस हो रही है.

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आरसीबी के खिलाफ शुरुआती तीन विकेट जल्दी गंवा दिए थे, मगर इसके बाद ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने 97 रन जोड़कर टीम की वापसी कराई. 14वें ओवर में रोमारियो शेफर्ड गेंदबाजी करने आए और उनकी पहली ही बॉल पर हेनरिक क्लासेन ने ऑन-साइड में पुल करने की कोशिश की. वह गेंद को ठीक से टाइम नहीं कर पाए और गेंद उनके बल्ले के ऊपरी हिस्से से लगकर डीप मिड-विकेट पर गई, जहां बाउंड्री रोप के ठीक किनारे खड़े सॉल्ट गेंद के नीचे पहुंचे और कैच को लपक लिया, लेकिन उनका पिछला पैर बाउंड्री कुशन के काफी नजदीक था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अंपायर के फैसले से भड़के क्लासेन

फील्ड अंपायर ने इसे टीवी अंपायर को रेफर किया. टीवी अंपायर का मानना था कि बाउंड्री कुशन में कोई हलचल नहीं हुई है और बड़ी स्क्रीन पर ‘OUT’ लिखा आता है. क्लासेन, जो बाउंड्री रोप के किनारे खड़े थे, वह इस फैसले से बिल्कुल भी खुश नहीं थे, वह मैदान के किनारे खड़े चौथे अंपायर से गरमागरम बहस करते नजर आए. हालांकि इस कैच को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों की अलग-अलग राय है.

Editor's Pick