• Home
  • News
  • Heinrich Klassen has handed a fine of 10 percent of match fee for criticizing umpires & Amit Mishra reprimanded for his aggressive celebration

VIDEO: अंपायर की आलोचना करना पड़ा क्लासेन को भारी, अमित मिश्रा को भी फटकार

लखनऊ सुपरजाइंट्स के अमित मिश्रा को आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए फटकार लगाई गई है.

Edited By : Vanson Soral |May 13, 2023, 10:12 PM IST

Published On May 13, 2023, 10:12 PM IST

Last UpdatedMay 13, 2023, 10:12 PM IST

Heinrich klaasen & amit mishra

Sportzpics

हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए IPL 2023 के 58वें मैच में मेहमान टीम की 7 विकेट से जीत हासिल करने में कामयाब रही. इस मैच में हालांकि 2 खिलाड़ियों को IPL की ओर से बड़ी सजा भी सुनाई गई.

दरअसल, IPL आचार संहिता के उल्लंघन के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. क्लासेन ने अनुच्छेद 2.7 के तहत स्तर 1 के अपराध को स्वीकार किया, जो IPL की आचार संहिता में सार्वजनिक आलोचना/अनुचित टिप्पणी को बताता है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बता दें, हैदराबाद की ओर से विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए. उन्होंने 29 गेंदों पर ये पारी खेली जिसमें 3 छक्के और 3 चौके लगाए. हैदराबाद की पारी समाप्त होने के बाद हेनरिक क्लासेन ने मैच के दौरान दर्शकों के व्यवहार और अंपायरिंग के फैसलों पर निराशा व्यक्त की.

हैदराबाद की बल्लेबाजी के दौरान 19वें ओवर में नो बॉल को लेकर विवाद हो गया. इसको लेकर बल्लेबाजों और अंपायर के बीच जमकर बहस हुई और काफी देर तक खेल को रोकना पड़ा. इस बीच कथित तौर पर भीड़ में से किसी ने एलएसजी डगआउट में कुछ फेंक दिया. ऐसा बताया गया कि दर्शकों ने लखनऊ के डगआउट में नट बोल्ट फेंके हैं. दर्शकों की इस हरकत पर क्लासेन ने पारी खत्म होने के बाद निराशा जाहिर की. यही वजह है कि क्लासेन पर जुर्माना ठोका गया.

लखनऊ सुपरजाइंट्स के अमित मिश्रा को आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए फटकार लगाई गई है. मिश्रा ने आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत स्तर 1 के अपराध को स्वीकार किया जो मैच के दौरान उपकरणों के दुरुपयोग को बताता है. आचार संहिता के स्तर 1 के उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है.

अमित मिश्रा पर जुर्माना इसलिये लगाया गया क्योंकि उन्होंने अनमोलप्रीत सिंह का कैच लेने के बाद आक्रामक सेलिब्रेशन मनाते हुए गेंद को पिच पर जोर से दे मारा था.

 

Editor's Pick