• Home
  • News
  • Hemang Badani says We Should have took Advantage of Those Little Moments After DC failed to Qualify for IPL 2026 Playoffs

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के कोच को है अब भी अफसोस, बोले- काश उन मौकों का फायदा उठाया होता

दिल्ली कैपिटल्स ने दो करीबी मुकाबले गंवाए. और इसके अलावा कई अहम मौकों पर टीम ने मैच पर पकड़ ढीली छोड़ दी. उसका खमियाजा उसे भुगतना पड़ा. टीम के कोच हेमंग बदानी को इस बात का अफसोस है.

Edited By : Bharat Malhotra |May 25, 2026, 08:22 PM IST

Published On May 25, 2026, 08:22 PM IST

Last UpdatedMay 25, 2026, 08:22 PM IST

हेमंग बदानी, दिल्ली कैपिटल्स के कोच

कोलकाता: दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी. इस सीजन टीम के प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव रहा. और टीम को इसी का खमियाजा भुगतना पड़ा. टीम के मुख्य कोच हेमंग बदानी ने भी माना कि टीम पूरे सीजन में अच्छा खेल नहीं दिखा सकी. और कई मुकाबलों में अहम मौकों का फायदा नहीं उठा सकी. जिसका नुकसान उसे उठाना पड़ा.

दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन में सात मैच जीते और इतने ही हारे. उसके कुल 14 अंक रहे. यह लगातार पांचवां सीजन है जब दिल्ली की टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बन पाई.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दिल्ली की टीम को अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक रन से हार का सामना करना पड़ा था. वहीं पंजाब किंग्स के खिलाफ टीम ने 264 रन का बड़ा स्कोर बनाने के बाद भी टीम उसका बचाव नहीं कर सकी.

बदानी ने रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत के बाद पत्रकारों से कहा, ‘ऐसे कई मैच थे जिनमें मुझे सचमुच लगा कि नतीजा किसी भी तरफ जा सकता है. हम उन मौकों का फायदा नहीं उठा पाए.’

उन्होंने कहा, ‘गुजरात के खिलाफ मैच हम एक रन से हार गए थे. पंजाब के खिलाफ 264 रन का स्कोर ऐसा था जिसका आसानी से बचाव किया जा सकता था. यहां तक ​​कि सीएसके (चेन्नई सुपर किंग्स) के खिलाफ भी हमने कुछ कैच छोड़े थे. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी हमने मैच के महत्वपूर्ण मोड़ पर कुछ कैच छोड़े थे.’

बल्लेबाजी में दिल्ली की टीम ने लगातार विकेट गंवाने के कारण नुकसान झेला जबकि गेंदबाजी में भी उसका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा.

बदानी ने कहा, ‘बल्लेबाजी करते हुए भी हम कई बार अपने विकेट बचा नहीं पाए. अगर आप आंकड़े देखें तो पाएंगे कि हमने एक साथ कई विकेट गंवाए हैं. अगर गेंदबाजी की बात करें तो हमने बहुत कम विकेट लिए. मुझे लगता है कि टूर्नामेंट में विकेट लेने के मामले में हम सबसे निचले स्थान पर हैं.’

बदानी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यही वजह है कि हम 14 अंक ही हासिल कर पाए. हम इससे बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे.’

दिल्ली के स्टार पेसर मिशेल स्टार्क भी सीजन के ज्यादातर मैचों में नहीं खेले थे. इसका भी टीम को नुकसान हुआ. हालांकि बदानी मानते हैं कि इसके बिना भी टीम प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाइ कर सकती थी.

उन्होंने कहा, ‘बेशक वह एक कमाल के प्लेयर हैं. हां, स्टार्क के होने से काफी अंतर पड़ता. लेकिन मुझे लगता है कि अगर हमने उन अहम छोटे-छोटो मौकों का फायदा उठाया होता तो हम अभी टूर्नामेंट में बने हुए होते.’

आईपीएल 2008 से खेल रही सभी 8 टीमों में अब दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स ही ऐसी टीमें हैं जिन्होंने कोई खिताब नहीं जीता है. दिल्ली की टीम ने 2020 में फाइनल तक का सफर तय किया था. और यही उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है. तब दिल्ली को मुंबई इंडियंस ने पांच विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया था.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick